गुजरात से परिवार के साथ लौटी सात साल की बच्ची को भी कोरोना, चरोदा का संक्रमित व्यापारी कहीं गया नहीं
जिले में पांच और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। हैरत की बात यह है कि तीन में से एक व्यक्ति की कोई ट्रैवल हिस्ट्री ही नहीं है। वहीं एक 7 साल की मासूम है। जो अपने परिवार के साथ 10 दिन पहले ही गुजरात से लौटी थी। रिपोर्ट आने के बाद एम्स भेजा गया है। चरोदा का रहने वाला कपड़ा व्यापारी भी संक्रमित हुआ है। वह कहीं बाहर गया ही नहीं। कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। जबकि, एक युवक पावर हाउस भिलाई का रहने वाला है। वह दिल्ली से फ्लाइट से लाैटा और अपने रायपुर में ही अपने रिश्तेदार के यहां चला गया। वहां होम क्वारेंटाइन में होने के बाद भी वह इधर-उधर घूमता रहा। एक पाटन ब्लॉक के गोंडपेंड्री गांव की है। यह महिला जालंधर पंजाब से श्रमिक स्पेशल ट्रेन से आई थी। तीसरा धमधा ब्लॉक के नंदेली गांव में रहने वाला युवक है। चौथा चरोदा का है, जिसकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। बताया जा रहा है कि युवक का दुकान है। महिला व ग्रामीण युवक क्वारेंटाइन सेंटर में थे। अब जिले में कुल 53 मरीज हो गए।
ट्रैवल हिस्ट्री: दिल्ली से पावर हाउस आने वाला युवक घूमते रहा
केस-1: पावर हाउस का रहने वाला युवक रेड जोन दिल्ली से लौटा है। 4 जून को फ्लाइट से यहां आया। माना एयरपोर्ट में ही उसकी सैंपलिंग ली गई थी जो पॉजिटिव आई। होम आइसोलेशन में वह घूमते हुए भी मिला था।
केस-2:गोंडपेंड्री की महिला परिवार के साथ दिल्ली काम करने गई थी। वह 3 जून को श्रमिक स्पेशल ट्रेन से लौटी थी। महिला सहित साथ आने वाले परिवार के सदस्यों की सैंपल जांच के लिए भेजी गई है।
केस-3: धमधा के नंदेली गांव में रहने वाला युवक 28 मई को नागपुर से आया था। 4 जून को उसके साथ दो बच्चे और उसकी पत्नी का सेंपल जांच के लिए भेजा गया। जिसमें इस युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
केस-4: चरोदा के 43 वर्षीय व्यक्ति कपड़े की दुकान चलाता है। यहां आसपास ओड़िशा से लोग आए थे जो उनकी दुकान में समान लेते। आशंका होने पर 4 दिन पहले जांच करवाई।
केस-5: तितुरडीह का परिवार 10 दिन पहले अहमदाबाद से यहां आया। उसके बाद वह होम क्वारेंटाइन में हैं। सभी के सेंपल लिए गए थे। 7 साल की बच्ची भी था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
5 में से इन 3 ने चिंता के साथ-साथ खतरा भी बढ़ा दिया है, क्योंकि
- कपड़ा व्यापारी कभी बाहर गया ही नहीं: प्रशासन के लिए बिना ट्रैवल हिस्ट्री के प्रकरण सामने आने के बाद मुसीबत बढ़ गई है। चरोदा के जिस व्यक्ति को कोरोना संक्रमण हुआ है वह बाहर गया ही नहीं। उसके आसपास ओडिशा से आए कुछ लोग ठहरे हुए थे। यह व्यवसायी कितने और लोगों को कपड़ा बेचा होगा? इस खतरे को भांपते हुए प्रशासन परेशान है। अभी संपर्क में आने वाले को ट्रेस कर रहे।
- फ्लाइट व ट्रेन से आने वालों से भी खतरा बढ़ा: स्वास्थ्य विभाग अब फ्लाइट और श्रमिक स्पेशल ट्रेन से जिले में आए दो अन्य लोगों के संपर्क में आने वालों को ट्रेस कर रहा है। फ्लाइट में आने वाले में आने वाले युवक के बगल वाली, आगे व पीेछे सीट में बैठकर आए लोगों की जानकारी के लिए स्वास्थ्य विभाग ने माना एयरपोर्ट से कांटेक्ट करेगा ताकि इन यात्रियों की भी जांच की जा सके।
इधर राहत भी: एम्स के कोरोना वार्ड प्रभारी डॉक्टर समेत छह हुए डिस्चार्ज
कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे के बीच लाेगों के लिए यह राहत पहुंचाने वाली खबर है। एक जून से श्रीशंकराचार्य कोविड हॉस्पिटल शुरू किया गया और यहां के डॉक्टरों ने कोरोना पॉजिटिव मरीजों को स्वस्थ्य किया है। 10 दिन के इलाज के बाद आधा दर्जन का कोरोना प्रभावित मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। शुक्रवार को इन मरीजों को उनके घर के लिए डिस्चार्ज किया गया। दुर्ग से 1 और बेमेतरा के 5 मरीज डिस्चार्ज हुए। भिलाई में रहने वाले एम्स के कोरोना वार्ड प्रभारी डॉक्टर भी डिस्चार्ज हुए।
कैंप-1 के कोरोना पॉजिटिव से हुई थी मौत, परिजनों की रिपोर्ट आई निगेटिव
केंप वन निवासी कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति की मौत के बाद उनके परिवार के चार लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। एम्स में सिर में चोट लगने की वजह से उसे दाखिल करवाया गया था जहां उसकी मौत हो गई। टेस्ट में मृतक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उनके पुत्र और तीन बेटियों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।
5 मरीज की पुष्टि, मासूम को एम्स शिफ्ट किए हैं, 1 की ट्रैवल हिस्ट्री नहीं
"शुक्रवार को पांच कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। चरोदा निवासी की ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। बाकी तीन बाहर से यहां आए हैं। दिल्ली से फ्लाइट से लौटने वाला युवक रायपुर में ही अपने रिश्तेदार के यहां रूका था। सभी को हॉस्पिटल में दाखिल करवाया गया है।"
-डॉ गंभीर सिंह ठाकुर, सीएमएचओ, दुर्ग
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30CvDqs
via
Comments
Post a Comment