Skip to main content

जमीन पर सो रहे हलवाई की सांप के डसने से मौत

बारिश शुरू होते ही शहर सहित जिले में सांप डसने से मौत के मामले सामने आने लगे हैं। रविवार रात शहर के दर्रीपारा में जमीन पर सो रहे एक हलवाई को सांप डस लिया। उसकी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि दर्रीपारा निवासी 32 वर्षीय सुरेंद्र दास दर्रीपारा बिलासपुर चौक इलाके में रविवार रात एक शादी में भोजन बनाने गया था। रात में मेहमानों के लिए भोजन तैयार करने के बाद वह वहीं जमीन पर सो गया। इसी दौरान सांप ने डस लिया। इसके बारे में सुबह पता चला जब तबीयत खराब होने पर उसकी नींद खुली। तब तक उसके परिजन भी आ गए और उसे इलाज के लिए मेडिकल काॅलेज अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान कुछ घंटे बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।

दो दिन के भीतर सांप के डसने से दो लोगों की मौत
ग्राम बधियाचुआ निवासी एक बालिका की रविवार को मौत हुई थी। उसकी बहन अभी भी गंभीर है। शनिवार की रात दोनों मां के साथ जमीन पर सोयी थीं और उन्हें सांप डस लिया था। इसके बाद दर्रीपारा में सांप डसने की घटना हुई। सबसे खास बात यह है कि जमीन पर सोने के दौरान ही सांप की चपेट में लोग आ रहे हैं।

जिले में एंटी स्नेक वेनम का पर्याप्त स्टाक
सांप के डसने से मौत को देखते हुए भास्कर ने इसके इलाज में उपयोग होने वाली एंटी स्नेक वेनम के स्टाक के संबंध में स्वास्थ्य विभाग में पड़ताल की तो राहत की बात सामने आई। मेडिकल काॅलेज अस्पताल में करीब 2 हजार वायल हैं। इसी प्रकार पीएससी से लेकर विभिन्न सीएचसी में 600 वायल का स्टाक है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dICnWz
via

Comments