Skip to main content

रेलवे मजदूर कांग्रेस ने किया कोरोना वारियर्स का सम्मान

कोरोना वारियर्स का रेलवे मजदूर कांग्रेस के पदाधिकारियों ने सम्मान किया। वैश्विक महामारी कोरोना के इस दौर में हमारे सुरक्षा के लिए रेलवे काॅलोनी को साफ सुथरा रखने और चारों ओर साफ एवं स्वच्छ वातावरण तैयार करने में अग्रणी भूमिका निभाने वाले रेलवे कॉलोनी में कार्यरत 17 सफाईकर्मी का सम्मान रेलवे हेल्थ युनिट के प्रांगण में मजदूर कांग्रेस एवं रेलवे स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों ने किया।
फ्रंट लाइनर वारियर्स को मास्क, सैनिटाइजर और गमछा बांटा गया।

इस अवसर पर भीमराव बोदेलकर, डिप्टी डीसी मजदूर कांग्रेस रायपुर मंडल डाॅ रोहित बाघ, स्वास्थ्य अधिकारी रेल्वे विभाग प्रशांत कुमार, अध्यक्ष बाॅबेल जोसेफ, सचिव आदिनारायण, कार्यकारी अध्यक्ष योगेश राव, कोषाध्यक्ष केशरी बाघ, सहा सचिव चम्पूलाल, संयुक्त संगठन सचिव पुनेश्वर साहू, सहसचिव गगन चंदर डे, जितेन्द्र मेश्राम, आरके सहारे, एन विश्वास, एसके शाह, जेएन तिवारी, संकेत मोहन स्वामी, एसएसई विद्युत विभाग जीके धीवर, जेई एस दिनकर, फार्माशिष्ट व रेल्वे कर्मचारी शामूलाल साहू मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2AbOxto
via

Comments