Skip to main content

लाउडस्पीकर से पढ़ रहा पूरा गांव, कोई पेड़ के नीचे तो कोई चबूतरे पर करता है पढ़ाई

सत्यनारायण पाठक |अब तक गांव में लाउडस्पीकर के जरिए मानसगान की आवाज ही पूरे गांव में सुनाई देती रही है लेकिन प्रशासन ने अब इसी लाउडस्पीकर को लोगों को शिक्षित करने का माध्यम बना लिया है। इसके जरिए छात्र-छात्राएं तो पढ़ाई तो कर ही रहे हैं, उनके पालक व ग्रामीणों को भी शिक्षित किया जा रहा है। कोरोनाकाल में पढ़ाई के नुकसान की भरपाई करने कई प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में पढ़ाई तुहर दुआर के तहत बस्तर ब्लॉक के भाटपाल में एक अभिनव प्रयोग शुरू किया गया है।
सभी लोग करते हैं कक्षा शुरू होने का इंतजार सरपंच रयो कश्यप ने बताया कि इस नई व्यवस्था से गांव के सारे लोग जुड़ रहे हैं। शुरुआत में लोगों के समझ में नहीं आया लेकिन अब वे लाउडस्पीकर पर कक्षा शुरू होने का इंतजार करने लगे हैं। गांव के सचिव रूपसिंह बघेल व शिक्षक लखन कश्यप भी इससे जुड़े हुए हैं और अपनी ओर से बच्चों के लिए पेन कॉपी लाकर दे रहे हैं। साथ ही शाम की कक्षा में मच्छर से बचने के उपाय कर रहे हैं।कलेक्टर रजत बंसल ने बताया कि कम्युनिटी रेडियो की तर्ज पर भाटपाल में प्रायोगिक रूप से लोगों को मनोरंजन के साथ शिक्षा से जोड़ा जा रहा है। यहां कुपोषण दूर करने और शासन की अन्य योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इसका रिस्पांस अच्छा मिला है, जल्दी ही इसे शासन की अन्य योजनाओं से भी जोड़ा जाएगा और जिले भर में लागू किया जाएगा।
स्थानीय बोली में कहानी से अंग्रेजी सिखाने की कोशिश
कार्यक्रम से जुड़े डेवलपमेंट असिस्टेंस, डीएमएफ निखिलेश हरी ने बताया कि नवाचार के तहत शिक्षा में कई प्रयोग हुए हैं। इसी तर्ज पर बस्तर ब्लॉक के भाटपाल में तीन स्तर पर लोगों को शिक्षित करने की योजना बनाई गई है इसमें पंचतंत्र की कहानियां, अमर चित्र कथा, महापुरुषों की जीवनी का प्रसारण किया जाएगा। इसके अलावा कुपोषण दूर करने के संबंध में जानकारी दी जाएगी। लोगों में जागरूक करने के प्रयास होंगे। इसके साथ ही स्थानीय बोली हल्बी में कहानी के माध्यम से अंग्रेजी सिखाने की कोशिश की जा रही है। इसमें तीन पात्र लच्छू दादा, दसरी और कोलिया हैं, जो आपस में संवाद करते हैं। उन्होंने बताया कि गणित और विज्ञान की पढ़ाई भले ही इस माध्यम से न हो लेकिन अन्य विषयों को आसानी से पढ़ाया जा सकता है। फिलहाल पढ़ाई का समय सुबह डेढ़ और शाम को डेढ़ घंटा रखा गया है। यह अभी प्रयोग के तौर पर यहां किया जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The whole village is studying with a loudspeaker, some studying under a tree and some studying on a platform


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2NrGvzn
via

Comments