Skip to main content

संजय गांधी की पुण्यतिथि और आजाद का शहीदी दिवस मनाया

बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) ने कांग्रेस भवन में मंगलवार को संजय गांधी की पुण्यतिथि व चंद्रशेखर आजाद के शहीद दिवस पर इनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान यहां मौजूद शहर विधायक रेखचंद जैन ने कांग्रेसियों को बताया कि संजय गांधी आपातकाल हो या नसबंदी कार्यक्रम इंदिरा जी के हर फैसले में संजय गांधी की अहम भूमिका होती थी। उन्होंने बताया कि क्रांतिकारी चंद्रशेखर आज़ाद का वास्तविक नाम चंद्रशेखर सीताराम तिवारी था।

चंद्रशेखर आज़ाद का प्रारम्भिक जीवन आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र भावरा गांव में व्यतीत हुआ। सन 1927 में जब गांधी जी द्वारा असहयोग आन्दोलन की शुरुआत की गई उस समय मात्र 14 वर्ष की आयु में चंद्रशेखर आज़ाद ने इस आंदोलन में भाग लिया तथा परिणामस्वरूप उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। कांग्रेस भवन के इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सतपाल लखनपाल, अनवर खान,कौशल नागवंशी,योगेश पाणिग्राही,संजू जैन, नरेंद्र तिवारी, पापिया गाईन, अवधेश झा, बटोही शर्मा, रतन शर्मा उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fV7Q9F
via

Comments