Skip to main content

सब्जी लेकर घर जा रहे दिल्ली जल बोर्ड इंस्पेक्टर को मारी गोली, गंभीर

शुक्रवार देर रात सुभाष कॉलोनी में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। जबकि शनिवार सुबह स्कूटी सवार बदमाशों ने दिल्ली जल बोर्ड के एक इंस्पेक्टर को गोली मार दी। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत गंभीर है। जानकारी के अनुसार आदर्श नगर थाना क्षेत्र के विजय नगर निवासी हरीश सोलंकी दिल्ली स्थित जल बोर्ड में मीटर इंस्पेक्टर हैं। शनिवार को वह सब्जी लेने मंडी आए थे। सुबह करीब सवा सात बजे वह सब्जी लेकर घर लौट रहे थे। बताया जाता है घर के पास पहुंचते ही एक बिना नंबर की स्कूटी पर दो युवक पहुंचे और नजदीक से उनके कमर में गोली मार दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Cleqri
via

Comments