बेंगलुरु से शुक्रवार को विशेष श्रमिक फ्लाइट से आए 180 मजदूरों की जांच के दौरान अफसर सोशल डिस्टेंसिंग का नियम ही भूल गए। फ्लाइट के आने के बाद सभी मजदूरों को थर्मल स्क्रीनिंग और दूसरी जांच के लिए लाउंज में बिठाया गया। लाउंज में लगी कुर्सियों में एक को छोड़ दूसरी कुर्सी पर क्रास का चिन्ह लगाया गया है, ताकि वहां क्रास वाली कुर्सी पर कोई बैठ न सके और यात्रियों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग बनी रहे। लेकिन जानकारी के अभाव में मजदूर सभी कुर्सियों पर बैठ गए। इस दौरान इस अफसर मौके पर मौजूद थे, लेकिन नियमों का पालन नहीं करा पाए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UbqmSA
via
Comments
Post a Comment