चांदनी-बिहारपुर थाना क्षेत्र के पासल गांव निवासी भाजपा नेता का शव पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर बरामद कर लिया है। आरोपियों ने अवैध तमंचे से गोली मारी और सिर काटकर घटना स्थल से 5 किमी दूर जंगल में फेंक दिया। पुलिस ने घटना में शामिल पिता-पुत्र और महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें कि 13 जून की रात 8 बजे पसला गांव निवासी भाजपा नेता और पंच शिवचरण काशी किसी से मिलने की बात कहकर घर से निकले थे। तभी घर से एक किमी दूर पसला चौक पर ग्रामीणों धमाके की आवाज सुनी। मौके पर पहुंचे तो उसका खून लगा गमछा और कागज पड़े थे। परिजनों ने पुलिस को सूचना देते हुए सिंगरौली के एक व्यक्ति पर हत्या का शक जताया था। 48 घंटे की छानबीन के बाद भी पुलिस भाजपा नेता का पता नहीं लगा पाई। पुलिस संदेह के आधार पर सिंगरौली निवासी व्यक्ति से पूछताछ कर रही थी। सोमवार रात संदेही रामकुमार साहू ने हत्या का आरोप कबूल कर लिया। इसके बाद पुलिस ने मंगलवार सुबह रेहड़ी पहरी के जंगल से शव बरामद कर आरोपियों की निशानदेही पर गड़ासा, देशी तमंचा बरामद कर लिया है।
आरोपियों को पता था कि शिवचरण घूमने निकलेगा
आरोपियों ने बताया कि शिवचरण रात में अक्सर बाहर घूमने निकलता था। इस समय शिवचरण के छोटे भाई के यहां शादी भी थी। आरोपियों ने घात लगाकर पासल चौक पर उसका इंतजार किया। जैसे ही शिवचरण चौक पहुंचा, रोहित ने देशी तमंचे से गोली मार दी फिर लाश पास में ही झाड़ी में छिपाकर भाग गए। इसके कुछ देर बाद शव को दो सौ मीटर दूर नाले के पास ले गए। जहां गड़ासे से सिर को अलग कर दिया और शव को बोरे में भरकर बाइक से जंगल में अलग-अलग फेंक दिया।
आरोपियों काे फांसी देने की मांग
पुलिस ने बताया कि रामकुमार का जमीन विवाद भाजपा नेता से लंबे समय से चल रहा था। रामकुमार मध्यप्रदेश के सिंगरौली से आकर पासल में रहने लगा था। रामकुमार ने शिवचरण के पिता से गांव में ही जमीद खरीद ली। शिवचरण फसल काट ले जाता था, तो कभी जमीन पर कब्जा करने कहता था। इसी को लेकर दोनों में विवाद होता था। रामकुमार शिकायत भी की है। इससे परेशान होकर रामकुमार ने पुत्र रोहित के साथ हत्या की साजिश रची। मृतक के पुत्र सुरेश ने आरोपियों को फांसी की मांग की है।
पुलिस को गुमराह कर रहा था आरोपी
पुलिस ने बताया कि आरोपी रामकुमार यह कहते हुए गुमराह कर रहा था। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि रामकुमार का पुत्र रोहित 12 और 13 को गांव में देखा गया है। जब आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने हत्या कबूल कर ली। पुलिस ने बताया कि मृतक का पुत्र ने खून से सना पिता का गमछा मिलने की सूचना दी थी। हमें रात होने के कारण कुछ जानकारी नहीं मिल सकी थी। पुलिस ने रामकुमार उसकी पत्नी बृहस्पतिया और बेटे रोहित के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस को गुमराह कर रहा था आरोपी
पुलिस ने बताया कि आरोपी रामकुमार यह कहते हुए गुमराह कर रहा था। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि रामकुमार का पुत्र रोहित 12 और 13 को गांव में देखा गया है। जब आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने हत्या कबूल कर ली। पुलिस ने बताया कि मृतक का पुत्र ने खून से सना पिता का गमछा मिलने की सूचना दी थी। हमें रात होने के कारण कुछ जानकारी नहीं मिल सकी थी। पुलिस ने रामकुमार उसकी पत्नी बृहस्पतिया और बेटे रोहित के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
घटना की जानकारी मिलने पर पहुंचे भाजपा के कई नेता
भाजपा नेता की हत्या की खबर सुनकर पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष गिरिश गुप्ता, पूर्व विस्तारक सुरेन्द्र गुप्ता, अवधकुमार पाठक सहित तमाम भाजपा नेता मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिवार के लोगों को सांत्वना दी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fwxS2J
via
Comments
Post a Comment