Skip to main content

सिरमिना पुल पर घायल मिला लकड़बग्घा, कानन पेंडारी भेजा

वन परिक्षेत्र केंदई के सिरमिना सर्किल में रविवार सुबह ग्राम दमहामुड़ा के पास अंजननाला पुल पर एक लकड़बग्घा घायल हालत में मिला। उसे कानन पेंडारी भेज दिया गया है।सिरमिना से कोरबी मार्ग पर जंगली जानवर घूमते रहते हैं। शनिवार रात लकड़बग्घा सड़क पार करते समय दुर्घटना का शिकार हो गया। वन परिक्षेत्राधिकारी अश्वनी चौबे ने बताया कि घायल लकड़बग्घा नर है। उसकी उम्र 7 से 8 साल है। सबसे पहले रोजगार सहायक भुवनेश्वर सिंह ने उसे घायल हालत में देखा तो वन विभाग को सूचना दी। कोरबी पशु औषधालय लाकर उपचार कराया गया। डॉ.बीआर उरांव ने उपचार किया। उसके बाद कानन पेंडारी भेज दिया गया। जिले में जंगली जानवरों के उपचार के लिए अलग से विभाग के पास कोई व्यवस्था नहीं है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Hyena found injured on Sirmina bridge, Kanan Pendari sent


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hIMLAZ
via

Comments