वेतनवृद्धि पर रोक लगाने के राज्य सरकार के फैसले के विरोध में छत्तीसगढ़ शासकीय अधिकारी- कर्मचारी संघ ने काली पट्टी लगाकर काम किया। पदाधिकारियों ने कहा है कि वेतनवृद्धि पर रोक नहीं हटाई गई तो आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से आगे ले जाएंगे। इधर दूसरे धड़े ने आंदोलन स्थगित कर दिया।
फेडरेशन के संभागीय संयोजक डीके पाराशर ने बताया कि कोरोना के कारण प्रदेश के अफसर-कर्मियों की वार्षिक वेतनवृद्धि पर रोक लगाने के आदेश जारी करने के साथ ही सातवें वेतनमान के एरियर्स की आगामी किस्तों पर भी रोक लगा दी गई है। ऐसे में छत्तीसगढ़ के कर्मचारी अन्य राज्यों से डीए की दो किस्त पीछे हैं। इन सभी मांगों को लेकर बुधवार को कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान रमाकांत द्विवेदी, सतपाल शर्मा, वीपी शोरी, मुशीर खान, अनिल बड़कस, अजय परिहार, रेजी वर्गिस, एसएस कुरेटी, सुशील साहू सहित अन्य मौजूद रहे।
आंदोलन स्थगित किया: इधर दूसरे धड़े ने रायपुर में बैठक के बाद आंदोलन स्थगित कर दिया। कहा कि सीएम से चर्चा हुई है, जिसमें उन्होंने आदेश पर दोबारा विचार करने की बात कही। आश्वासन में सीएम ने कहा है कि 30 जून तक इस पर कोई निर्णय लिया जाएगा। ऐसे में उन्होंने किसी भी तरह से आंदोलन न करने का फैसला लिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UuAAgU
via
Comments
Post a Comment