Skip to main content

बालोद के कोविड अस्पताल में होगा कोरोना पॉजिटिव का इलाज

जिले में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों को रायपुर एम्स व राजनांदगांव के मेडिकल कॉलेज में रेफर नहीं किया जाएगा बल्कि बालोद के ही कोविड अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जाएगा। संदिग्धों के लिए टाउन हाल व महादेव भवन अधिग्रहित रहेगा। दरअसल लगातार प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मरीजों को देखते हुए अब जिले के कोरोना मरीज को बालोद के कोविड अस्पताल में ही रखने का निर्णय लिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयारी पूरी कर ली है। रविवार शाम 5 बजे दुर्ग संभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर सुभाष पांडेय ने कोविड अस्पताल का निरीक्षण किया। वे अफसरों से तैयारियों को लेकर चर्चा करते रहे।
100 बेड तैयार, 6 आईसीयू: कोरोना मरीजों के लिए अस्पताल में 100 बेड तैयार हैं। जिसमें 20 एचडीयू और 6 बेड का आईसीयू तैयार है। आईसीयू में वेंटिलेटर की सुविधा भी है। जो सामान्य कोरोना के मरीज हैं। उनके लिए अलग-अलग वार्ड तैयार किया है।
तीन शिफ्ट में काम करेंगे: ड्यूटी करने वाले कर्मचारी चिह्नांकित हो चुके है। जो तीन शिफ्ट में काम करेंगे। यहां से ड्यूटी पूरी करने के बाद शीतल पैलेस में रुकेंगे। जहां से भी बाहर निकलना पूर्ण रुप से प्रतिबंधित रहेगा।
ऑक्सीजन सप्लाई के बाद यही रखना शुरू कर दिया जाएगा: सीएमएचओ डॉ. बीएल रात्रे ने बताया कि ऊपर से निर्देश आया है। इसलिए जल्द से जल्द तैयारी हमारी ओर से पूरी की जा रही है। बस ऑक्सीजन सप्लाई की व्यवस्था आज-कल में पूरी कर ली जाएगी। संदिग्धों को रखने के लिए टाउनहाल, महादेव भवन को चिह्नांकित किया गया है।

बैरिकेड्स लगाए गए, तीन शिफ्ट में रहेंगे डॉक्टर, नर्स

गुरुवार या इसके बाद मिलने वाले कोरोना पॉजिटिव मरीजों को कोविड अस्पताल में भर्ती किया जाएगा। इसकी सुरक्षा के लिए अस्पताल के चारों तरफ पूरी तरह से दो लेयर से तार से घेराव किया गया है। बाहर में गार्ड की तैनाती की गई है। वहीं अंदर में एक डॉक्टर, दो नर्स, दो वार्ड बॉय और दो सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Corona positive will be treated at Kovid Hospital in Balod


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Un0LWO
via

Comments