भानुप्रतापपुर ब्लॉक के अति पहुंचविहीन दुर्गम वनांचल ग्राम खड़का, भुरका, जलहुर में बारिश के पहले ही मलेरिया बीमारी से बचाव के लिए मलेरिया रोधी दवा अल्फासाइफर मेथ्रिन का छिड़काव किया जा रहा है। दवा छिड़काव की निगरानी के लिए ब्लॉक स्तरीय टीम का गठन किया गया है।
दवा का छिड़काव उन गांवों में किया जा रहा है जिनका एपीआई 2 से अधिक है। दवा छिड़काव का निरीक्षण टीम द्वारा किया गया। इस दौरान लोगों को मलेरिया से बचाव के तरीके भी बताए जा रहे हैं। हाटकर्रा सेक्टर के ग्रामीण चिकित्सा सहायक अधिकारी डॉ. नवीन पांडेय ने बताया यह बीमारी गंभीर है। समय रहते इसका पता करना जरूरी होता है, नही तो स्थिति गंभीर हो सकती है। उन्होंने लोगों से घर एवं उसके आसपास नलों पर पानी जमा होने न देने, ऑइल या मिट्टी के तेल डालते रहने, घर में रखे टायर, कूलर, पानी टंकी आदि की सफाई करते रहने व शाम को नीम के पत्ते का धुंआ करने व कुओं में गंबूजिया मछली डालने कहा गया। घरों में मच्छरों को आने से रोकने खिड़की, दरवाजों में जाली व सोते समय नियमित मच्छरदानी लगाने कहा गया है। इस दौरान मलेरिया निरीक्षक टीआर नरेटी, मलेरिया टेक्निकल सुपरवाइजर घासी जयते, आरएचओ संजय नाविक आदि उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YHQFkM
via
Comments
Post a Comment