Skip to main content

जमीन विवाद में की थी हत्या, युवक गिरफ्तार

विश्रामपुरी के भजनपुरी में 12 जून को वृद्धा की लाश मिलने का मामला पुलिस ने 24 घंटे में सुलझा लिया है। बुजुर्ग की हत्या जमीन के विवाद में पड़ोस में रहने वाले युवक ने की थी। आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती पूछताछ में उसने पुलिस और ग्रामीणों को गुमराह करने का प्रयास किया।
घटना को नक्सली रंग देने की कोशिश भी की, लेकिन पुलिस की कड़ाई से वह टूट गया और घटना का खुलासा कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 302 और 450 के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।एसडीओपी दीपक मिश्रा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि धरमू नेताम (आरोपी) ने कुछ समय पहले जमीन गांव के किसी व्यक्ति से खरीदा था। जमीन पर पहले से ही बुजुर्ग महिला (मृतक) ने अपना बसेरा बना रखा था। आरोपी युवक वृद्धा से जमीन खाली करवाना चाह रहा था। मृतका घर पर अकेली रहती थी। इसका फायदा उठाकर आरोपी युवक ने मौका देखकर 11 और 12 जून की रात उसकी हत्या कर दी। डॉग स्क्वायड की भी मदद ली गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Killed in land dispute, youth arrested


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30LaM4p
via

Comments