Skip to main content

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आज ऑनलाइन कार्यक्रम होंगे

कोरोना जैसी बीमारी से उबरने में योग की महत्वपूर्ण भूमिका है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार मैदानों की जगह वाट्सएप, फेसबुक और इंस्ट्राग्राम के माध्यम से ऑनलाइन योग सत्र आयोजित किए जाएंगे। जिले में हर साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है।

प्रशासनिक स्तर पर सेक्टर-12 हुडा मैदान और सामाजिक संस्थाओं की ओर से करीब 400 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित होते थे। दो घंटे के कार्यक्रम में लोगों को योग की बारीकियों के साथ-साथ उन्हें योगिक क्र‌ियाएं और प्राणायाम के जरिये स्वस्थ रहने के गुण सिखाए जाते, मगर कोरोना के कारण इस बार बड़े आयोजन नहीं होंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Yi2D5C
via

Comments