चीनी हमले में शहीद हुए भारतीय सेना के जवानों को भाजपा मंडल पखांजूर के कार्यकर्ताओं ने कैंडल जलाकर व दो मिनट मौन रहकर श्रद्वांजलि दी। असीम राय नारायण साहा ने लोगों से चीनी सामानों का बहिष्कार करने व स्थानीय उत्पादों की खरीदी करने कहा। उन्होंने कहा महज मौन रखने से कुछ नहीं होगा, अगर हर भारतीय चीनी सामानों का बहिष्कार कर दें तो बिना हथियार उठाए ही चीन को घुटनों में लाया जा सकता है। इस अवसर पर मोनिका साहा, राजेश नायर, शंकर नाग, गणेश साहा, लालटू कुंडू, निमाई विश्वास, श्याम तिवारी, मनोज हालदार, बबलू सरकार, दिनेश चौहान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
नरहरपुर में अधिकारी और कर्मचारियों ने दी श्रद्धांजलि
नरहरपुर | नगर के शहीद स्मारक चौक पर भारत-चीन सीमा में शहीद हुए देश के जवानों को अधिकारी-कर्मचारियों एवं नागरिकों ने मोमबत्ती जलाकर व मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर तहसीलदार आशा मौर्य, जनपद सीईओ केएस ध्रुव, थाना प्रभारी जोहर लाल गायकवाड़, परदेशी निषाद, मंडावी दीक्षित, मुकेश संचेती, लक्ष्मण शुक्ला, फगेश्वरी सिन्हा आदि उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YLFqYJ
via
Comments
Post a Comment