Skip to main content

अपर कलेक्टर के स्टेनो को भी हुआ कोरोना

कोरोना वायरस के संक्रमण से सबसे ज्यादा शहरी क्षेत्र के लोग संक्रमित हो रहे हैं। शहर का हर वार्ड कोरोना की चपेट में आ गया है। सामुदायिक संक्रमण बढ़ने से ऐसे लोग भी संक्रमित पाए जा रहे हैं जो कि घर तक सीमित रहते हैं। सोमवार को कुल 23 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई पर इनमें से 18 लोग पहले से ही कोविड-19 हॉस्पिटल में एडमिट हैं। फॉलोअप जांच में ये फिर से पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं पांच नए केस सामने आए हैं। इनमें एक बटालियन का जवान है। अपर कलेक्टर ओंकार यदु के स्टेनो की सैंपल रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने से कलेक्टोरेट में हड़कंप मच गया। अपर कलेक्टर सहित दफ्तर के सारे कर्मचारी होम क्वारेंटाइन किए जाएंगे।
जवान के संक्रमित होने बटालियन में हड़कंप मच गया है। एक संक्रमित का मोबाइल का लोकेशन मध्यप्रदेश के नीमच बता रहा था। परेशान होकर मेडिकल टीम ने मामला कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। देर रात तक उसकी ट्रेसिंग की जा रही थी।

पुराना ढाबा वार्ड में एक केस
पुराना ढाबा वार्ड से ही एक संक्रमित की पुष्टि हुई है। अपर कलेक्टर का स्टेनो सिविल लाइन का निवासी है जो कि एक संक्रमित के संपर्क में आया था। प्राइमरी कान्टेक्ट में आने की वजह से सैंपल जांच के लिए भेजा गया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही सिविल लाइन सहित दफ्तर के आसपास के क्षेत्र को कंटेनमेंट घोषित कर दिया गया। साथ ही ऐहतियात बरतने निर्देश दिए हैं।

22 लोगों की छुट्‌टी हुई
इधर कोविड-हॉस्पिटल से 22 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। इनकी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद घर रवानगी की गई। बताया गया कि इनमें से कुछ लखोली क्षेत्र के रहने वाले हैं, जिन्हें क्वारेंटाइन सेंटर में भेजा गया है। सीएमएचओ डॉ मिथलेश चौधरी ने बताया कि एक संक्रमित का लोकेशन स्पष्ट नहीं हो रहा था। इसलिए पुलिस की मदद ली गई। पुलिस को ट्रेस करने कहा गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
शहरी क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव सामने आने से गांवों की सीमा में घेराबंदी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ND4g7Z
via

Comments