Skip to main content

गरीब परिवारों को इस माह एक किलो मुफ्त अरहर दाल

प्रदेश के अनुसूचित ब्लॉक और माडा क्षेत्रों में इस महीने एक किलो चना के साथ एक किलो अरहर दाल निशुल्क दिया जाएगा। सीएम भूपेश बघेल के फैसले के बाद खाद्य आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह ने उचित मूल्य दुकानों से आबंटन के लिए आदेश जारी किया है। इसके लिए टेबलेट में अरहर दाल का विकल्प जोड़ा गया है। बता दें कि सीएम बघेल ने राशनकार्डधारी गरीब परिवारों को जून में एक किलो निशुल्क अरहर दाल देने का निर्णय लिया है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के समान ही छत्तीसगढ़ खाद्य एवं पोषण सुरक्षा अधिनियम के तहत बनाए गए राशन कार्डों में भी जून में एक किलो निशुल्क अरहर दाल के वितरण के लिए आबंटन जारी कर दिया गया है। इसके अंतर्गत पांच रुपए प्रति किलो की दर पर एक किलो चना और अरहर दाल निशुल्क दिया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Poor families get one kg of free pulses this month


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2N6w44h
via

Comments