शहर के बीच नेशनल हाईवे में सीसी सड़क बनाने शनिवार को शुभमुहर्त में जन प्रतिनिधियों के हाथों भूमिपूजन कराया गया। ऊपर नीचे रोड की ओर से सड़क निर्माण कार्य शुरू होगा। ऊपर नीचे रोड से दुध नदी पुल तक कुल एक किमी में 10 मीटर चौड़ी सीमेंट वाली सड़क बनना है। दूसरे चरण में सीसी सड़क के दोनों ओर चार-चार मीटर में फुटपाथ तथा नाली बनना है। इधर नोटिस को लेकर दुकानदारों में अब भी असमंजस की स्थिति है।
शहर के बहुप्रतीक्षित सड़क चौड़ीकरण के लिए 13 जून शनिवार सुबह 11 बजे भूमिपूजन किया गया। इसके साथ ही अब सड़क के चौड़ी होने व पक्की सड़क बनने से बार-बार होने वाली परेशानी दूर हो जाएगी। ऊपर नीचे रोड से दूध नदी पुल तक बनने वाली इस सड़क का भूमिपूजन कार्यक्रम ऊपर नीचे रोड के पास नीचे रोड में सुपर मार्केट के पास किया। इसमें सासंद मोहन मंडावी, विधायक शिशुपाल शोरी, नगर पालिका अध्यक्ष सरोज ठाकुर ने भूमिपूजन किया। सड़क तीन करोड़ की लागत से बनने वाली है। इसके तीन माह के अंदर बन कर तैयार होने की उमीद है। विदित हो सड़क चौड़ीकरण के लिए दस दिन पूर्व 2 जून को नापजोख शुरू करने के साथ ही नोटिस भेजना शुरू कर दिया गया था। सीसी सड़क बनाने 10 मीटर तक मार्किंग की गई है। सड़क कुल 10 मीटर चौड़ी होगी लेकिन जहां 10 मीटर जगह नहीं मिल पाएगी वहां जितनी जगह मिलेगी उतने में ही सड़क बनाई जाएगी।
नोटिस को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं
नापजोख के साथ ही नेशनल हाईवे व नगर पालिका ने 122 प्रभावितों को नोटिस भेजी है। दोनों ने एक ही जैसे नोटिस में लिखा है नेशनल हाईवे की जमीन में अतिक्रमण किया गया है उसे तत्काल हटा लें। नोटिस में किस प्रभावित ने कितना अतिक्रमण किया है और नापाजोख में उसकी कितनी जमीन जा रही है इसका उल्लेख नहीं है। जिन्हें नोटिस मिला है वे अतिक्रमण को लेकर असमंजस में हैं। दूसरा नोटिस बंटने के बाद शनिवार को नगर पालिका कर्मचारी उन सभी के मकान व दुकान में जाकर यह पूछते रहे कि नोटिस मिला है उसका व उसके पिता का नाम क्या है। उसके मकान व दुकान का कौन सा हिस्सा प्रभावित हो रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2B9VzyI
via
Comments
Post a Comment