भारतीय जनता पार्टी मोदी सरकार के सफल वर्ष पर बूथ स्तर तक जनसंपर्क अभियान चलाएगी। पार्टी के जिला कार्यालय में हुई बैठक में भरत सिंह सिसोदिया ने विकास के संबंध में चर्चा की। जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल ने सभी मंडलों की बैठक 12 जून तक पूर्ण करने का आह्वान किया व बैठक के लिए मंडल प्रभारियों की घोषणा की।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री देवेन्द्र तिवारी ने किया। बैठक में पूर्व मंत्री भईयालाल राजवाड़े, पूर्व संसदीय सचिव चम्पादेवी पावले, पूर्व विधायक श्यामबिहारी जायसवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष तीरथ गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष रेणुका सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र विश्वकर्मा, आदि मौजूद थे।
इन्हें बनाया बैठक प्रभारी: भाजपा मंडल जनकपुर के लिए दुर्गाशंकर मिश्रा, कुवांरपुर प्रभारी दिगपाल सिंह, कोटाडोल प्रभारी अशोक सिंह, केल्हारी प्रभारी पिताम्बर गुप्ता, सोनहत प्रभारी देवेन्द्र तिवारी, हसदेव प्रभारी कीर्ति वासो, नागपुर प्रभारी जमुना पाण्डेय, चिरमिरी प्रभारी गौरी हथगेंन, खड़गवां प्रभारी डमरू बेहरा, बचरापोड़ी प्रभारी रेणुका सिंह, कुड़ेली प्रभारी शैलेष शिवहरे, सलका प्रभारी बसंत राय, चरचा प्रभारी पंकज गुप्ता, पटना प्रभारी रशिशंकर शर्मा, बैकुण्ठपुर प्रभारी लक्ष्मण राजवाड़े व मनेन्द्रगढ़ प्रभारी वीरेन्द्र सिंह राणा को बनाया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2BJLA3F
via
Comments
Post a Comment