Skip to main content

बलिदान दिवस पर रानी दुर्गावती की प्रतिमा स्थापित करने की मांग उठाई

सर्व आदिवासी समाज जिला महासमुंद द्वारा बुधवार को वीरांगना रानी दुर्गावती का बलिदान दिवस कोडार कालोनी स्थित बूढ़ादेव भवन महासमुंद में मनाया गया। कार्यक्रम में रानी दुर्गावती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद चीन के साथ झड़प में शहीद हुए छग के जवान गणेश कुंजाम व 19 जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर समाज के प्रतिनिधि मंडल ने पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर से मिलकर शहर में वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा स्थापित करने की मांग की।
कार्यक्रम के दौरान समाज की जिलाध्यक्ष व जिला पंचायत सभापति बसंता ठाकुर, सत्यभामा नाग जनपद अध्यक्ष पिथौरा, त्रिलोकी राधेश्याम ध्रुव जनपद उपाध्यक्ष महासमुंद, जानकी ध्रुव सरपंच बीकेबाहरा, डेड़हीन बरिहा व माखन लाल सोम सरपंच भीमखोज मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस दौरान बसंता ठाकुर ने वीरांगना रानी दुर्गावती को नारी शक्ति का प्रतीक बताते हुए समाज के गांव गरीबों की हरसंभव सहयोग करने व इतिहास से सीखने की प्रेरणा दी। सभा को सत्यभामा नाग, त्रिलोकी राधेश्याम ध्रुव, जानकी ध्रुव, एसपी ध्रुव, राधेश्याम ध्रुव, कमलेश ध्रुव ने भी संबोधित किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZajXJf
via

Comments