Skip to main content

ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, जीजा-साले की मौत

बरगढ़ पथर्ला के पास एक ट्रक की टक्कर से बाइक सवार जीजा-साले की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार सरकंडा के डोलामणी मेहेर अपने साले पाडागांव निवासी चकाडोला मेहेर के साथ बरगढ़ आया हुआ था। दोनों अपना काम खत्म कर वापस घर की ओर लौट रहे थे।

इसी दौरान पथर्ला के पास पीछे से आ रहा ट्रक क्रमांक ओडी 09 आर 2601 ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिसके बाद घटना स्थल पर ही दोनों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस सदर थाने में अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही। ट्रक को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिया का रेलिंग तोड़ नीचे गिरा सिलेंडर से भरा ट्रक
तुमगांव थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-53 गोपालपुर व कांपा के पास सिलेंडर से भरा ट्रक पुलिया का रेलिंग तोड़कर नीचे गिर गया। बारिश की वजह से जमीन गिला था, जिसकी वजह से एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। घटना 24 जून की रात डेढ़ बजे की बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। ट्रक का चालक सिलेंडर से भरी गाड़ी लेकर मंदिर हसौद से सरायपाली के लिए निकला था। ट्रक पुल से गिरने के बाद चालक परिचालक मौके पर से फरार हो गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Z8QKhA
via

Comments