दूसरे राज्यों में काम की तलाश में गए मजदूरों के वापस लौटने पर उन्हें ग्राम पंचायतों में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया। 14 दिनों का आइसोलेशन पूरा करने पर उन्हें घरों के लिए विदा किया गया। मेंडो पंचायत के 6, बांगाचार पंचायत के 1 प्रवासी मजदूर जो इंदौर काम करने गए हुए थे। पाऊरखेड़ा पंचायत के 4 प्रवासी मजदूर तमिलनाडु से 23 मई को लौटे थे। उन्हें आइसोलेशन में रखा गया था।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जांच किए जाने व मजदूरों की सैंपल रिपोर्ट निगेटिव आने पर 14 दिनों का आइसोलेशन पूरा करने पर शपथ पत्र भरवाकर घरों के लिए विदा किया गया। सभी मजदूरों को 14 दिनों तक होम आइसोलेशन में रहने का शपथ पत्र भराया गया है। ग्राम स्वास्थ्य संयोजक छोटेलाल नेताम ने बताया मेंडो और बांगाचार पंचायत के7 प्रवासी मजदूर काम करने इंदौर गए हुए थे, जोकि घर वापसी हुई। इन्हें स्कूल में बनाए गए आइसोलेशन केंद्रों में रखा गया था। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इन सभी मजदूरों का जांच के लिए सैंपल मेडिकल कॉलेज जगदलपुर भेजा गया था, जहां रिपोर्ट नेगेटिव आने से 9 मई को शपथ पत्र भरवा कर मास्क सैनिटाइजर एवं सोशल डिस्टेंस का ख्याल रखने और 14 दिन का होम आइसोलेशन रहने निर्देशित कर छोड़ा गया
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dV2eM2
via
Comments
Post a Comment