Skip to main content

राज्य कर्मचारी बीमा निगम हॉस्पिटल खोलने की मांग

महासमुंद विधायक ने जिले में राज्य कर्मचारी बीमा निगम का अस्पताल खोलने की मांग की है। विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने उद्योगों में काम करने वाले कर्मचारियों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व श्रम मंत्री शिव डहरिया का इस ओर ध्यानाकर्षित कराया है। विधायक ने मुख्यमंत्री बघेल व श्रम मंत्री डहरिया को बताया की जिले में लगातार श्रमिक वर्ग की संख्या में इजाफा हो रहा है।
जिले में कर्मचारी राज्य बीमा निगम के हॉस्पिटल (ईएसआइसी) कार्डधारियों की संख्या काफी है। कर्मचारियों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने राज्य बीमा निगम का हॉस्पिटल संचालित नहीं है। लिहाजा लंबे समय से हॉस्पिटल की मांग की जा रही है, लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई प्रयास नहीं हुआ है। विधायक ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र बिरकोनी में विभिन्न प्रकार के उद्योग स्थापित हैं, जहां हजारों की संख्या में
कर्मचारी कार्यरत है। नियमानुसार कर्मचारियों का बीमा किया जाता है। कर्मचारी राज्य बीमा निगम का हाॅस्पिटल नहीं होने के कारण वे इलाज की सुविधाओं से वंचित रह जाते हैं। ऐसे में जिला मुख्यालय में बीमा निगम का हाॅस्पिटल खोले जाने की जरूरत है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/382HIXI
via

Comments