Skip to main content

तलाकशुदा महिला ने दिया था बच्चे को जन्म, कब्र से निकाला नवजात का शव

ग्राम आमाकड़ा में तलाकशुद महिला की आत्महत्या के मामले से पुलिस ने पर्दा उठा दी है। महिला को जहर खाकर आत्महत्या करना बताया जा रहा था। लेकिन जब उसका पोस्ट मार्टम किया गया तो उसमें जहर के अंश ही नहीं पाए। उल्टे पता चला कि महिला का प्रसव हुआ है। जिसमें अधिक खून बहने से उसकी मौत हो गई। परिजनों से हुई पूछताछ में पूरा मामला उजागर हो गया। जिसके बाद पुलिस ने उनकी ही बाड़ी से कब्र खोदकर नवजात का शव बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
ग्राम आमाकड़ा निवासी तलाकशुदा महिला शशिकला यादव 30 वर्ष का शव 19 जून को उसके घर बरामदे में पाया गया था। महिला के कपड़े रक्तरंजित थे। जिसके बाद महिला की मां ने इसकी सूचना पुलिस को दी और बताया कि आत्महत्या कर ली है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। महिला के शव का पोस्टमार्टम दो डॉक्टरों की टीम ने किया। इसमें शामिल डॉ एसएस नाग ने पोस्ट मार्टम में महिला का प्रसव होने की पुष्टि करते इसमें अधिक खून बहने से महिला की मौत होना बताया। मामला संवेदनशील तथा संदेहास्पद होने के कारण बिसरा जांच के लिए लैब भेजा गया। इसके बाद ही जांच में महिला का प्रसव होने व उसके बच्चे को बाड़ी में दफनाने की बात सामने आई। पुलिस ने कब्र से नवजात का शव निकलवाया और उसका भी पोस्ट मार्टम कराया।

गर्भवती होने और नवजात को दफनाने से उठे सवाल
महिला का तलाक 12 साल पहले हो गया था। जिसके बाद वह संबलपुर में रहकर काम कर अपना जीवन यापन कर रही थी। पिछले कुछ दिनों से वह अपनी मां के घर आई हुई थी। जहां उसने बच्चे को जन्म दिया और उसे बाड़ी में दफना दिया। क्या यह मामला अवैध संबंध का है, प्रसव के दौरान नवजात जीवित था या मृत, महिला इतने दिन तक चुप क्यों थी, किसके कहने पर शिशु दफना दिया गया और महिला द्वारा आत्महत्या किए जाने की खबर क्यों फैलाई गई, जैसे कई सवाल इस मामले में उठ रहे हैं। जिनके जवाब पुलिस जांच में मिल सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2NkCCfV
via

Comments