Skip to main content

पखनाचुआ पहुंची पीएचई की टीम, गांव में कराया बोर, ग्रामीण बोले- धन्यवाद भास्कर

धुर नक्सलगढ़ पखनाचुआ गांव के ग्रामीण अब चुआ की बजाए बोर का पानी पिएंगे। इन्हें अब पानी के लिए जद्दोजहद नहीं करनी पड़ेगी। भास्कर की खबर प्रकाशित होने के दिन 10 जून को ही कलेक्टर दीपक सोनी ने संज्ञान में लेते हुए तुरंत पीएचई के अफसरों को बोरवेल गाड़ी के साथ गांव भेजा। गांव के टाकोपारा में तुरंत बोर कराया।
पंचायत बड़े गुडरा से पखनाचुआ अलग होकर नई पंचायत बनी है, वहां की सरपंच को भी कलेक्टर ने फोन किया। उनसे पखनाचुआ व बड़े गुडरा दोनों गांवों के बारे में पूछा व कहा कि गांवों में और भी समस्या हो तो बताएं। कलेक्टर ने यह भी कहा कि मैं जल्द ही आपके गांव आऊंगा। अन्य पारा में भी और बोर कराए जा रहे हैं। इधर ग्रामीण अब काफी खुश हैं व फोन कर भास्कर व कलेक्टर को धन्यवाद भी दिया।
सालों से चुआ का पानीपी रहे थे यहां के ग्रामीण
कटेकल्याण ब्लॉक के गांव पखनाचुआ का नाम भी इसलिए है क्योंकि यहां के ग्रामीण पत्थरों को फोड़कर बने चुआ से पानी निकालकर कई दशकों से पीते आ रहे हैं। धुर नक्सलगढ़ इस गांव में हैंडपंप के लिए विभाग ने अब तक रुचि नहीं दिखाई थी। चुआ से ही बड़ी आबादी की प्यास बुझ रही थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
PHE team reached Pakhnachua, bore in the village, villagers said- Thank you Bhaskar


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XVMXom
via

Comments