Skip to main content

हाथियों की मौत मामले में बनी जांच टीम नहीं पहुंची सरगुजा, विसरा रिपोर्ट में भी देरी

हाथियों की मौत के कारणों की जांच के लिए बनी टीम चार दिन बाद भी सरगुजा नहीं पहुंची है। रिटायर्ड पीसीसीएफ के नेतृत्व में जांच टीम बनी है। जिसमें वाइल्ड लाइफ के एपीसीसीएफ अरुण पांडेय सहित कई अधिकारी शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार मंगलवार को धमतरी और धरमजयगढ़ इलाके में दो हाथियों की मौत के कारण सभी बड़े अधिकारी दोनों जिलों में भेजे गए हैं। वहां से जांच के बाद ही टीम यहां आएगी। सीएफ ने बताया कि टीम यहां कब आएगी, इसकी सूचना नहीं मिली है।

मामले में 4 अफसर हो चुके हैं निलंबित
राजपुर रेंज में एक हथिनी की मौत के 4 दिन बाद भी पता नहीं चलने पर विभाग ने वहां के एसडीओ एसके खुंटिया, रेंजर अनिल सिंह, डिप्टी रेंजर राजेंद्र तिवारी और फारेस्ट गार्ड भूपेंद्र सिंह को सस्पेंड कर दिया था।

सीसीएफ की टीम भी कर रही है जांच
इधर स्थानीय स्तर पर जांच के लिए एसडीओ के नेतृत्व में टीम मामले की जांच कर रही है। टीम इस बात की पड़ताल में जुटी है कि हाथियों की मौत जहर से हुई तो इसका कनेक्शन कहां से जुड़ा है।

प्यारे दल से अलग, पिंगला पहुंचे 11 हाथी
तीन हाथियों की मौत के बाद प्यारे दल के 11 हाथी प्रतापपुर रेंज के गणेशपुर इलाके से निकलकर तमोर पिंगला अभयारण्य में पहुंच गए हैं। वहीं प्यारे हाथी दल से अलग हो गया है। वाइल्ड लाइफ सीएफ एसएस कंवर के अनुसार मैदानी अमला हाथियों की निगरानी में लगा हुआ है।

4 दिन बाद भी नहीं आई विसरा रिपोर्ट
हाथियों की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए विसरा जांच के लिए दुर्ग सहित देश अलग-अलग तीन लैब में भेजा गया है। दुर्ग से सबसे पहले रिपोर्ट आने की उम्मीद थी, लेकिन बिसरा लेकर गए डाॅक्टर की तबीयत खराब होने के कारण जमा करने में विलंब होने के कारण रिपोर्ट नहीं आई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2AL6fnE
via

Comments