Skip to main content

मानसून पूरे प्रदेश में फैलकर आगे बढ़ा, कई जगह झमाझम

दक्षिण-पश्चिम मानसून सोमवार को सुबह तक पूरे प्रदेश में फैल गया और फिर आगे बढ़ गया है। मानसून के असर से कल आधी रात के बाद से सोमवार को दोपहर तक बिलासपुर, सरगुजा और जशपुर संभाग में कई जगह अच्छी बारिश हुई है। इधर, धमतरी, जगदलपुर और आसपास भी दिन में अच्छी वर्षा रिकार्ड की गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में प्रदेश में कुछ जगह हल्की बारिश और एक-दो जगह भारी वर्षा की चेतावनी दी है। मानसून को 1 जून को केरल और 11 जून को छत्तीसगढ़ पहुंचने के बाद तेजी से अागे बढ़ रहा है। सोमवार रात तक मानसून के बादल मध्यप्रदेश, बिहार, झारखंड, उत्तरप्रदेश और गुजरात के कुछ हिस्से में सक्रिय हो गए। 24 घंटे के दौरान शिवरीनारायण में सबसे ज्यादा 90 मिमी बारिश हुई। कोरबा में 80, कसडोल में 60, प्रतापपुर, जशपुर नगर, घरघोड़ा में 50, मस्तूरी समेत कई स्थानों पर 40 मिमी तक वर्षा रिकार्ड दी गई।

रायपुर, राजनांदगांवव दुर्ग में बारिश थमी
मौसम विज्ञानियों के अनुसार इस समय ज्यादातर बारिश उत्तरी और दक्षिणी छत्तीसगढ़ में हो रही है। मध्य छत्तीसगढ़ के रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव आदि हिस्से में अपेक्षाकृत कम बारिश है। लालपुर मौसम केंद्र के मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के अनुसार 16 जून को प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रायगढ़ में देर रात तेज बारिश हुई।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37Fbq4Q
via

Comments