पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार के कामकाज में सोच और दिशा का स्पष्ट अभाव दिख रहा है। सरकार की नाकामियों की वजह से राज्य में अव्यवस्था का आलम है। शुक्रवार को एक चर्चा में रमन ने कहा कि कोरोना का संक्रमण तो बढ़ रहा है लेकिन राज्य सरकार की कार्यप्रणाली बिल्कुल भी ऐसी नहीं दिख रही िक संक्रमण को रोकने के लिए प्रभावी उपाय नजर आएं। न कोई टीम दिख रही है और न ही कोई जिम्मेदार जिनके भरोसे एक सिस्टम काम करता। उन्होंने कहा कि सरकार ने अपनी प्राथमिकता सही ढंग से तय नहीं की है। इस वजह से राज्य में प्रशासन का कामकाज प्रभावी नहीं है। सरकार के पास ना तो वित्तीय प्रबंधन है और न ही प्रशासनिक प्रबंधन है। केवल इधर-उधर ट्रांसफर कर देने से प्रशासन नहीं चलाया जा सकता। सरकार को चाहिए कि वह राज्य के पास उपलब्ध संसाधनों को बेहतर तरीके से उपयोग करें।
नक्सलवाद से निपटने में पूरी तरह नाकाम : रमन ने कहा कि भूपेश सरकार अब तक नक्सलवाद से निपटने में पूरी तरह नाकाम रही है। नक्सली हिंसा के खिलाफ किस तरह से सरकार काम कर रही है यह समझ नहीं आ रहा है। दरअसल नक्सली हिंसा से निपटना सरकार की प्राथमिकता में ही नहीं है।
भाजपा की टीम मजबूत
उन्होंने विष्णुदेव साय को प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष बनाए जाने के संबंध में कहा कि भाजपा में सामूहिक नेतृत्व से फैसले लिए जाते हैं। विष्णुदेव साय पहले भी अध्यक्ष रह चुके हैं इसलिए उनके अनुभव का लाभ मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा के पास मुद्दों की कमी नहीं है और पूरे राज्य में भाजपा की टीम बहुत मजबूत है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UfmGPO
via
Comments
Post a Comment