Skip to main content

नवजात बच्चे की मौत की जांच करने मंत्री लखमा ने बनाई टीम

दोरनापाल में शनिवार को 102 संजीवनी एक्सप्रेस के कॉल सेंटर की लापरवाही से हुई नवजात की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है।
आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने इस मामले में गंभीरता दिखाते हुए दोरनापाल ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश सिंह चौहान के नेतृत्व में कांग्रेस का दल गठित कर मामले की जांच शुरू करवाई है। इससे पहले मंत्री कवासी लखमा ने अधिकारियों को भी पूरे मामले की जांच कराने को कहा, जिसके बाद जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी स्वयं दोरनापाल पहुंचे। इधर जिला कांग्रेस अध्यक्ष माहेश्वरी बघेल के निर्देश पर दोरनापाल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेश सिंह चौहान, दोरनापाल नपं अध्यक्ष बबीता माड़वी, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष माड़वी देवा, नपं उपाध्यक्ष युथपति यादव एवं वरिष्ठ कांग्रेसी लक्ष्मण यादव दोरनापाल के स्वास्थ केंद्र पहुंचे। यहां डॉक्टरों से इस पूरे मामले की जानकारी ली। डॉक्टर ने बताया नवजात बच्चा अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही दम तोड़ दिया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Minister Lakhma made a team to investigate the death of a newborn child


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UlRMW8
via

Comments