Skip to main content

बीआरसी भवन में टपकता है पानी, दीवारों में करंट

ब्लाॅक मुख्यालय में स्थित राजीव गांधी शिक्षा मिशन खंड स्रोत समन्वयक कार्यालय भवन की हालत कंडम हाे गई। इसकी मरम्मत कई सालाें से नहीं हो रही है। कंडम भवन में कार्यालय लगाना मजबूरी हो गई है। बारिश के दिनों में कार्यालय में पानी टपकता है और कमरों में पानी भर जाता है। दीवारों में करंट रहता है। इसके बाद बाद अफसर कोई सुध नहीं ले रहे।
ब्लाॅक के राजीव गांधी शिक्षा मिशन बीआरसी कार्यालय भवन काफी पुराना होने के कारण और मरम्मत नहीं होने से कंडम स्थिति में हैं। भानुप्रतापपुर के बीआरसी भवन का निर्माण 2002 में किया गया था। इसके बाद मरम्मत नहीं कराने से तीन-चार सालों से भवन कंडम हो गई है।
बारिश के दिनों में छत से पानी टपकने व रिसने से इलेक्ट्रानिक उपकरण, वायर, पंखे एवं दस्तावेज भी खराब हो रहे हैं। कमरे के सभी खिड़की व दरवाजे भी टूट चुके हैं। इससे चोरी होने आदि का खतरा रहता है।
मरम्मत के लिए प्रस्ताव भेजा है
बीआरसी आरएल नुरूटी ने बताया पिछले साल भवन मरम्मत के लिए प्रस्ताव बनाकर जिला समन्वयक कार्यालय कांकेर भेजा गया है। समय-समय पर अधिकारियों का ध्यानाकर्षण भी कराया गया। राशि नहीं मिलने के कारण भवन मरम्मत का काम नहीं हो पाया है। मरम्मत कराने के लिए प्रयास कर रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Water drips in BRC building, current in walls


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3eFIc8l
via

Comments