Skip to main content

एसपी बाइक से कुकानार सड़क का लेने पहुंचे जायजा, आदिवासियों ने नृत्य कर किया स्वागत

पुलिस सुरक्षा के बीच गादीरास से कुकानार तक बन रही सड़क का जायजा लेने बुधवार को बाइक से एसपी सलभ सिन्हा नियानार पहुंचे। एसपी के गांव में पहुंचते ही ढोल की धुन पर थिरकते हुए आदिवासियों ने स्वागत किया। स्वागत के बाद एसपी ने ग्रामीणों से कहा आप लोगों की और कुछ समस्या हो तो बताइए, पुलिस हमेशा आप के साथ खड़ी रहेगी। इस सड़क का निर्माण आप लोगों के लिए ही किया जा रहा है। पुलिस के जवानों की ड्यूटी सड़क निर्माण को सुरक्षा देने के लिए लगाई गई है ताकि सड़क बन जाने के बाद लोगों को आवाजाही में कोई परेशानी नहीं हो।
ग्रामीणों ने कहा कि जब सड़क ठीक नहीं थी तो हम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। गांव के स्कूल में पांचवीं तक की पढ़ाई होती है उसके बाद आगे बच्चों की आगे की पढ़ाई रुक जाती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। बता दें कि लम्बे अरसे से ग्राामीण सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे लेकिन नक्सली प्रभावित क्षेत्र होने के कारण सड़क निर्माण नहीं हो पा रहा था। कुछ सल्ष पहले ठेकेदार द्वारा सड़क निर्माण शुरू किया गया था लेकिन बीच में ही काम बंद कर दिया था। अब इस 26 किमी सड़क का काम पुलिस सुरक्षा में 18 किलोमीटर तक पूरा कर लिया गया है। गांव के लोग सड़क बन जाने से काफी खुश हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
SP bike arrived to pick up the Kukanar road, tribals welcomed by dancing


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Mx4fBK
via

Comments