Skip to main content

ऑनलाइन रैली में शिवराज सिंह को सुनने जुटे भाजपाई

भारतीय जनता पार्टी की जनसंवाद वर्चुअल रैली से ऑनलाइन जुड़कर पार्टी के पदाधिकारी और नेता शामिल हुए। इस दौरान मुख्य वक्ता के रूप में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान रहे। उन्होने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत में ही भारत का नवनिर्माण हो रहा है। केंद्र की यूपीए सरकार के दौरान भारत की जमीन चीन को देने का काम हुआ। अब जब लद्दाख के गलवान में चीन के साथ हिंसक झड़प में देश के 20 जवान शहीद हुए, वहीं कांग्रेस ने चीन की कांग्रेस पार्टी को 90 लाख रुपए का चंदा दिया।
उन्होंने पार्टी सुप्रीमो सोनिया गांधी समेत पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह और राहुल गांधी से भी जवाब मांगा है। कांग्रेस लॉकडाउन पर सवाल उठाती रही है, जबकि पीएम मोदी से छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री ही लॉकडाउन करने की मांग करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में किए गए वादों को अब तक पूरा नहीं किया है। इस पर कांग्रेस को जवाब देना चाहिए। जनसंवाद की शुरुआत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने अपने स्वागत उद्बोधन के साथ की। इसके बाद भाजपा अजजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविचार नेताम, राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पांडे, प्रदेश प्रभारी अनिल जैन, पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, डॉ. सुभाउराम कश्यप, किरण देव, वेदवती कश्यप, श्रीनिवास राव मद्दी, संतोष बाफना, कमलचंद्र भंजदेव, योगेंद्र पांडे, रामाश्रय सिंह, रूपसिंह मंडावी, लक्ष्मी कश्यप, आर्येंद्र सिंह आर्य, मनोहर दत्त तिवारी, रजनीश पानीग्राही, शैलेंद्र भदौरिया आदि मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
BJP workers gathered to listen to Shivraj Singh in online rally


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dG817b
via

Comments