भीरागांव क्षेत्र के तेंदूपत्ता संग्राहक भुगतान को लेकर चेक लेकर घूम रहे हैं। बैंक में चेक जमा नहीं हो रहा है । संग्राहक परेशान होकर इसकी शिकायत डीएफओ भानुप्रतापपुर को करने के लिए पहुंच गए।
ग्रामीण रत्तीराम करंगा, महेश दुग्गा, रमेश दुग्गा, शेरसिंह मंडावी, संतोष दुग्गा ने बताया तेंदूपत्ता संग्रहण का भुगतान हमें चेक के माध्यम से मिला है। इसे हमारे केंवटी के एसबीआई बैंक के खाते में जमा करने पहुंचे। लेकिन जमा करने के बजाय हमें चेक वापस कर दिया जाता है। बैंक द्वारा कहा जाता है कि इसे भानुप्रतापपुर में ले जाकर जमा करो, इससे हम परेशान हो गए हंै। बैंक का चक्कर लगा रहे हैं। हमारा खाता यहीं होने के बाद भी स्टाफ की कमी आदि का रोना रोकर हमें 10 किमी दूर भानुप्रतापपुर एसबीआई में जमा करने को कहा जाता है, जिससे परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने चेक जमा कराने और तत्काल भुगतान कराने की मांग की है।
केंवटी एसबीआई बैंक प्रबंधक चेतन राठौर ने बताया चेक जमा करने से मना नहीं किया गया है। समिति से कहा गया था किएक सूची बना कर दें और एक चेक दें। इससे एक साथ सभी संग्राहकों के खाते में राशि चली जाएगी या भानुप्रतापपुर शाखा में जमा कर दें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YmsnN3
via
Comments
Post a Comment