बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी (शहर/ग्रामीण) के द्वारा कोविड-19 में राज्य सरकार की गाइडलाइन व दिशानिर्देश, नियमों और सामाजिक दूरी (सोशल डिस्टेंस) का पालन करते हुए केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ संजय मार्केट में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया।
शहर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि लॉकडाउन के पिछले तीन माह के दौरान पेट्रोल व डीजल पर लगने वाले केंद्रीय उत्पाद शुल्क और कीमतों में बार-बार की गईं अनुचित बढ़ोत्तरी से लोग परेशान है। एक तरफ देश स्वास्थ्य व आर्थिक महामारी से लड़ रहा है वहीं दूसरी ओर भाजपा की मोदी सरकार पेट्रोल व डीजल की कीमतों और उसमें लगने वाले उत्पाद शुल्क को बार-बार बढ़ाकर इस मुश्किल घड़ी में मुनाफाखोरी में लगी है जिसका कांग्रेस विरोध करती है। बस्तर सांसद दीपक बैज, विधायक राजमन बेंजाम, चंदन कश्यप ने भी धरने को संबोधित किया। तीनों ने आरोप लगाये कि मोदी सरकार उद्योगपतियों पर महेरबानी कर रही है जबकि पीएम को गरीब और मध्यमवर्गीय तबके के लोगों के संबंध में सोचने और उन्हें राहत देने की कोशिश करनी चाहिए। प्रदर्शन में महापौर सफीरा साहू, प्रदेश महामंत्री रुक्मणि कर्मा, ग्रामीण अध्यक्ष बलराम मौर्य, सभापति कविता साहू, पूर्व महापौर जतीन जयसवाल, सामू कश्यप, कमल झज्ज, कौशल नागवंशी, प्रशांत जैन आदि ने भी केंद्र को कोसा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2AdLErV
via
Comments
Post a Comment