Skip to main content

ऑनलाइन क्लास के लिए प्राचार्यों को दी जिम्मेदारी

जिले संचालित सभी प्राइमरी और मिडिल स्कूल के प्रधान अध्यापकों तथा हाई और हायर सेकंडरी स्कूल के प्राचार्यों की ऑनलाइन
बैठक ली। इसमें सभी स्कूलों के प्राचार्यों को स्थानीय परिवेश को ध्यान में रखते हुए समय सारणी बनाकर ऑनलाइन क्लास लेने की कहा गया। साथ ही क्लास टीचर्स को प्रत्येक विद्यार्थियों के अभिभावकों से फोन में संपर्क करने और उनसे ऑन लाइनक्लास के लिए फीड बैक लेने के लिए कहा गया है। टीचर्स को यह भी बताना होगा कि उन्हें बच्चों को पढ़ाने के लिए किसने प्रेरित किया।

बोर्ड कक्षाओं को पहले दी जाएगी प्राथमिकता: ऑनलाइन क्लास के लिए 10वीं और 12वीं के छात्रों को पहले प्राथमिकता दी जाएगी। 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के विषयों के अनुसार समय सारणी बनाई जाएगी और उसके अनुसार नियमित ऑनलाइन क्लास ली जाएगी। इसके लिए सभी प्राचार्यों को तैयारी करने के के लिए कहा गया है, ताकि क्लास लेते समय किसी तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े। सभी छात्रों की इसमें सहभागिता बने और उन्हें होमवर्क दिया जा सके। उनकी जिज्ञासाओं को शांत भी करना होगा।

अब सीजी स्कूल.इन से होगी पढ़ाई: पहले सिस्को वेबेक्स से जोड़कर बच्चों की क्लास ली जाती थी। इसमें एक बार में सिर्फ 120 बच्चे ही जुड़ पाते थे। इसकी वजह से 99,970 बच्चों में से सिर्फ 3 या 4 हजार बच्चों को भी इसका लाभ मिल पाया। इस परेशानी को देखते हुए अब सभी शिक्षकों को नई वेबसाइट cgschool.in में पंजीयन कराने को कहा गया है। इसके संचालन का तरीका भी बताया गया। इसके बाद इससे बच्चों के अभिभावकों को जोड़ा जाएगा, बच्चे उससे ऑनलाइन क्लास का लाभ उठा सकें।

इन विषयों को पहले दी जाएगी प्राथमिकता: 10वीं कक्षा के छात्रों के लिए विज्ञान, गणित और अंग्रेजी की कक्षाएं अनिवार्य होंगी। इसी तरह 12वीं कक्षा में साइंस विषय के विद्यार्थियों के लिए गणित, जीव विज्ञान, रसायन शास्त्र और भौतिक शास्त्र की कक्षाएं लगेंगी। आर्ट्स सब्जेक्ट के छात्रों के लिए भूगोल की कक्षाएं लगेंगी और कॉमर्स की कक्षाओं के लिए अकाउंटेंसी और अर्थ शास्त्र का पीरियड अनिवार्य रूप से लगेगा। इसके अलावा हिंदी, संस्कृत समेत अन्य विषयों की कक्षाएं भी संचालित की जाएंगी,ताकी शिक्षा मिल सके।

क्लास से जुड़ने के लिए इन स्टेप्स का करें पालन
डीईओ प्रवास सिंह बघेल और जिला नोडल अधिकारी पुष्पा पुरुषोत्तमन ने प्राचार्यों को बताया कि ऑनलाइन क्लास के लिए पढ़ई तुंहर दुआर की वेबसाइट में जाकर पंजीयन करना होगा। इसमें स्कूल के शिक्षकों का पंजीयन होगा। स्कूल शिक्षा विभाग से अप्रुवल मिलेगा। फिर वेबसाइट cgschool.in पर लॉग इन करना होगा। इसमें मेनू का ऑप्शन आएगा। इसमें क्लिक करते ही ऑनलाइन क्लास खुल जाएगा। इसके लिए प्राचार्यों को शिक्षकों के नाम भेजने को कहा गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37IGwIK
via

Comments