इन्द्रावती नदी पर स्थित चित्रकोट जलप्रपात की ऊंचाई 90 फीट है। इस जलप्रपात की विशेषता यह है कि वर्षा के दिनों में यह मिट्टी का रंग लिए हुए होता है, तो गर्मियों में चांदनी रात में यह बिल्कुल सफेद दिखाई देता है। अभी मानसून के शुरू होते ही अब इस रंग बदलने लगा है और धीरे-धीरे यह मिट्टी के रंग की ओर बढ़ रहा है। यह जलप्रपात छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा, सबसे चौड़ा और सबसे ज्यादा जल की मात्रा प्रवाहित करने वाला जलप्रपात है। लेकिन अभी कोरोना से बचाव के लिए भीड़ बढ़ने के डर से यहां पर्यटकों के लिए गेट बंद रखे गए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3eqOSaw
via
Comments
Post a Comment