Skip to main content

ऐसे तो खत्म हो जाएगा दलपत सागर तालाब

1772 में राजा दलपत देव ने इस तालाब को शहर के वाटर लेवल तथा निस्तारी के लिए बनाया था। करीब 360 एकड़ में फैला यह तालाब सालों बाद भी साफ नहीं हो पाया है। नगर निगम द्वारा लाखों रुपए खर्च करने के बाद भी तालाब का तीन हिस्सा जलकुंभियों से पटा हुआ है। जलीय वनस्पतियों ने तालाब को उथला बना दिया है। तालाब के कई हिस्से अतिक्रमण का शिकार हो चुके है। दलपत सागर से लगे मछलीपालन विभाग का तालाब भी दलपत सागर के एक हिस्से में है। पहली बार ड्रोन से दलपत सागर की दुर्दशा और इससे लगे मछलीपालन विभाग के तालाब की तस्वीर शहरवासियों के लिए सामने लाई गई है।
ड्रोन फोटो - सुनील पांडे



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Dalpat Sagar pond will end like this


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Y50QPV
via

Comments