Skip to main content

शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि

भारत-चीन के बीच सीमा विवाद के दौरान शहीद हुए भारतीय सैनिकों को बस्तर जिला व्यायाम अनुदेशक संघ ने बुधवार को श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही उन्होंने संकल्प भी लिया है कि चीनी उत्पादों का बहिष्कार करेंगे।
उन्होंने कहा कि एक तरफ वीर जवान सीमा पर तैनात रहकर अपनी जान की बाजी लगा रहे हैं, वहीं चीनी उत्पादों और मोबाइल एप्लीकेशन का उपयोग कर अप्रत्यक्ष रूप से चीन को मजबूत कर रहे हैं। अब ऐसा नहीं होगा। उन्होंने भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए आवश्यक कार्रवाई करने की मांग केंद्र सरकार से की है। इस दौरान व्यायाम अनुदेशक रविंद्र पटनायक, चंद्रमोहन वर्मा, सुनील पिल्ले, जोगेंद्र ठाकुर, राजकुमार महतो, कोटेश्वर राव नायडू, अतुल शुक्ला, चेतराम सारथी, अभय माने, अविनाश माने, श्रवण साहू, मधुसूदन वर्मा, संदीप, प्रदीप राव सहित अन्य मौजूद थे।
रिदम समूह ने शहीदों को किया याद
शहर के रिदम वॉट्सएप ग्रुप के सदस्यों ने शहीद स्मारक पहुंचकर लद्दाख के गलवान घाटी में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस घटना में बस्तर संभाग के कांकेर जिले के चारामा के रहने वाले शहीद गणेश कुंजाम सहित सभी 20 शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान राजेंद्र बाजपेई, संग्राम सिंह राणा, दामोदर कुमार, ललित राव, संतोष त्रिपाठी, रूपेश जैन, नलिन शुक्ला, मनीष श्रीवास्तव, सैफ अली, दलजीत सिंह, रोहित सिंह आर्य, गोपाल तीर्थानी, सिराज, लखपाल सिंह, गोपाल भारती सहित अन्य मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Tributes paid to martyred soldiers


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fyr9oT
via

Comments