छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस (कोविड-19) की रोकथाम एवं नियंत्रण में सामाजिक संस्थाओं की भागीदारी बढ़ाने, लोगों को जागरूक करने तथा आवश्यक सूचनाओं के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को वालेन्टिरी सर्विस फाॅर कोविड-19 रिस्पांस वेबसाइट coronahelp.cgstate.gov.in ‘कोरोना सहायता पटल’ का लोकार्पण किया।
इस वेबसाइट के माध्यम से छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण की अद्यतन रिपोर्ट, राज्य में क्वारंटाइन सेंटराें की सूची, सहयोगी सामाजिक संस्थाओं की सूची, केन्द्र व राज्य सरकार के आवश्यक निर्देश, गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों के लिए निर्देश मार्गदर्शिका, क्वारंटाईन सेंटर में रहने वाले व्यक्तियों का मनोबल बढ़ाने के तरीके आदि जानकारी प्राप्त हो सकेगी। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि इसके माध्यम से लोगों को राहत पहुंचाने, क्वारेंटाईन सेन्टरों की व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने और इन सेन्टरों के प्रबंधन में सहायता मिलेगी। मुख्यमंत्री ने वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सपोर्ट आॅर्गेनाईजेशन कांकेर के बंसत यादव, बिलासपुर के भूपेश वैष्णव, यूनीसेफ के जाॅब जकारिया, रायपुर मेडिकल काॅलेज के डीन डाॅ. विष्णु दत्त, आयुर्वेद महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. जी.एस. बघेल से चर्चा की। बसंत यादव ने क्वारेंटाईन सेंटर में उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, मनरेगा श्रमिकों में फिजिकल डिस्टेंसिंग के
पालन और सेनेटाईजेशन में उनकी संस्था द्वारा दिए जा रहे सहयोग की जानकारी दी।
आयुर्वेद महाविद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि उनके 132 छात्र-छात्राओं द्वारा क्वारेंटाईन सेंटरों में काढ़ा वितरण का कार्य किया जा रहा है। मेडिकल काॅलेज के डीन डाॅ. विष्णु दत्त ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि 65 मेडिकल छात्र क्वारेंटाईन सेंटरों में वहां रूके लोगों के स्वास्थ्य की देखभाल के कार्य में मदद कर रहे हैं। साथ ही इस वेबसाइट के माध्यम से कोई भी इच्छुक व्यक्ति स्वैच्छिक सेवा देने के लिए अपना पंजीकरण करा सकते है तथा सामग्री और वित्त के रूप में दान भी दे सकते है, जिसका पंजीयन वेबसाईट पर होगा। छत्तीसगढ़ राज्य में 20 हजार से अधिक क्वारंटाईन सेन्टर चल रहे है।
इस अवसर पर राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष अजय सिंह,सदस्य के. सुब्रमण्यम मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, प्रमुख सचिव वन मनोज पिंगुआ, मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, विनोद वर्मा, राजेश तिवारी, रूचिर गर्ग, पीसीसीएफ राकेश चतुर्वेदी, पीसीसीएफ एवं एमडी लघु वनोपज संघ संजय शुक्ला, राज्य योजना आयोग के सचिव राजेश राणा भी उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3h0wyqb
via
Comments
Post a Comment