Skip to main content

कब्जा हटाने पर युवक ने मरने की धमकी दी, एक परिवार ने खुद को घर में बंद किया

कॉलेज की जमीन पर अवैध कब्जा कर मकान व झोपड़ी बनाने वालों पर बुधवार को प्रशासन ने कार्रवाई की। इस मामले को लेकर दैनिक भास्कर ने 17 जून को खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद राजस्व अमला बुधवार को कॉलेज की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने निकली। इस दौरान अमले को विरोध का सामना करना पड़ा। एक निजी जमीन में भी अवैध कब्जा किया गया था, जिसमें कोई नहीं था, उसे तोड़ा गया। इस दौरान तहसीलदार आनंद नेताम को कई लोगों का फोन आता रहा और कार्रवाई बंद करने दबाव बनाया गया। उनका तबादला कराने तक की धमकी दी गई। कॉलेज की जमीन पर अतिक्रमण हटाने के दौरान दुर्गूकोंदल क्षेत्र के एक युवक ने भी कब्जा किया था। बेदखली के दौरान युवक तहसीलदार के सामने ही समय नहीं देने का आरोप लगाकर खुद पर मिट्टी तेल डालकर मरने की धमकी देने लगा। मौके पर तैनात पुलिस ने घर का सामान बाहर हटवाया और कब्जा तोड़ा गया।
बसंत नगर में रंगमंच के पास एक परिवार अवैध कब्जा कर झोपड़ी बनाकर रह रहा था। टीम द्वारा सामान निकालने के लिए कहने पर अतिक्रमणकारी परिवार ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और कहा आग लगा दो। तहसीलदार आनंद नेताम ने कहा सरकारी जमीन पर अतिक्रमण हटाया गया है इसे रोकने कई फोन भी आया। धमकी भी मिली, लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ता है। जहां गलत है, वहां लगातार कार्रवाई की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The young man threatened to die when he took possession, a family locked themselves in the house


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fAuIeh
via

Comments