Skip to main content

बस्तर संभाग को मलेरिया मुक्त करने दूसरा चरण शुरू, घर-घर जाकर की जा रही जांच

आमचो संकल्प मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान के दूसरे चरण के तहत ऊपर तोनका में स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीणों की मलेरिया जांच की। अभियान 11 जून से 30 जून तक चलाई जाएगी। इसमें चिह्नांकित ब्लॉक के कुछ ग्राम, जिसका एपीआई 10 से अधिक है। वहीं पहुंच विहीन क्षेत्र,जहां पर बरसात में पहुंचना कठिन है ऐसे गांवों के सभी घरों में भ्रमण कर लोगों का मलेरिया जांच किया जाएगा। मलेरिया मिलने पर प्रथम खुराक स्वास्थ्य कर्मी अपने सामने खिलाएंगे।
स्वास्थ्य विभाग लोगों को मलेरिया से बचने जागरूक भी कर रहा है। ग्रामीणों को रात में सोने के समय नियमित मच्छरदानी का उपयोग करने, मलेरिया रोध छिड़काव करने आने वाले कर्मियों से सभी जगह छिड़काव कराने, शाम को नीम की पत्तियों से धुआं करने व अपने आसपास सफाई बनाए रखने जागरूक किया गया। इस मौके पर कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए लोगों को घर पर ही रहने, जरूरी होने पर ही मास्क पहनकर बाहर निकलने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने कहा गया।
इस दौरान सेक्टर हाटकर्रा के ग्रामीण चिकित्सा सहायक डॉ. नवीन पांडेय, मलेरिया निरीक्षक टीआर नरेटी, मलेरिया टेक्निकल सुपरवाइजर घासी जयते, आरएचओ नकेश नेताम, शशि नाग, गरिमा यादव, मितानिन मनसारो कुरेटी, पंच जयराम हुपेंडी, ग्रामीण छेरकु राम, लालजी कमेटी,श्याम लाल आदि उपस्थित थे।
गुड़फेल में भी चलाया अभियान, 48 लोगों की जांच की गई : दुर्गूकोंदल बस्तर मलेरिया मुक्त अभियान के तहत ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दमकसा के ग्राम में भी ग्रामीणों का मलेरिया जांच किया गया। स्वस्थ पंचायत ब्लॉक समन्वयक पार्वती सोरी, मितानिन ब्लॉक समन्वयक निर्मला नाग एवं स्वास्थ्य विभाग के आरएचओ एनएम ने गांवों में घूम-घूमकर मलेरिया जांच की। मलेरिया पॉजिटिव मिलने पर मरीज को दवा प्रदान की गई।
राज्य सरकार ने बस्तर को मलेरिया मुक्त करने अभियान शुरू किया है। इसके तहत स्वास्थ्य कर्मी और मितानिन गांवों मे लोगों को जागरूक कर रहे हैं। इस दौरान आरएचओ दिनेश ठाकुर, एनएम तुलेशवरी लोहारे, मितानिन प्यारी, प्रशिक्षक दिनेश कुमार रावटे उपस्थित थे। इसी तरह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दमकसा के तहत उप स्वास्थ्य केंद्र परेकोडो के आश्रित ग्राम कलवर में मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान के तहत आरएचओ जितेंद्र कुमार गोयल एवं कविता ने गांव की 48 महिला, पुरुष, बच्चों का मलेरिया जांच की। इस दौरान पॉजिटिव आने वालों को दवा की खुराक दी गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Second phase of malaria-free Bastar division begins, door-to-door investigation


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Y8Wk4w
via

Comments