नगर पंचायत के विश्राम गृह में भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि मंगलवार को मनाई गई । इस अवसर पर फरसगांव मंडल भाजपा से जुड़े लोग उन्हें याद किया। पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीर सिंह बदेशा ने कहा है कि राष्ट्रीय अस्मिता के अद्वितीय प्रतीक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके किए कार्यों को हमेशा याद किया जाएगा। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष गणेश दुग्गा, सुरेश जयसवाल, गणेश जायसवाल, रीता शुक्ला, विसु सिकदर, तरुण साना, मूलचंद पांडे सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fVXQg3
via
Comments
Post a Comment