Skip to main content

फोर्स पर हमला, जवाब मिला तो भागे नक्सली

ग्राम परतापुर से महला तक बन रही सड़क निर्माण कार्य की सुरक्षा में लगे बीएसएफ जवानों पर नक्सलियों ने गुरुवार को हमला कर दिया। हमला करने घात लगाए बैठे नक्सलियों ने एक साथ पांच बम विस्फोट कर जवानों को एंबुश में फंसाने की कोशिश की। जवानों ने भी मुंहतोड़ जवाबी कार्रवाई करते एक घंटे तक फायरिंग की, जिससे नक्सलियों को मोर्चा छोड़ भागना पड़ा। नक्सली जिस ओर भागे फोर्स के जवान भी उनका पीछा करते जंगल की ओर गए। मुठभेड़ में किसी जवान के हताहत होने की खबर नहीं है।
गुरुवार सुबह ग्राम महला कैंप से सड़क निर्माण को सुरक्षा देने निकले जवानों पर परतापुर से तीन किलोमीटर पहले हमला हुआ। यहां नक्सलियों ने हमले की पहले से रणनीति बना मोर्चा बनाया था। साथ ही जवानों को घेरने सड़क से हटकर जंगल रास्ते में कुछ दूरी में पांच बम लगाए थे, क्योंकि सड़क निर्माण को सुरक्षा देने निकले जवान जंगल में इसी तरह गश्त करते आगे बढ़ते हैं। जवानों के पहुंचते ही नक्सलियों ने लगाए गए बमोंं में विस्फोट कर दिया। कोई भी जवान बम के जद में नहीं आए और विस्फोट होते ही सभी जवानों ने मौके पर ही मोर्चा संभाल लिया। विस्फोट के साथ ही नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी फायरिंग शुरू कर दी। करीब एक घंटे तक दोनों ओर से रुक-रुक कर फायरिंग होती रही। जवान फायरिंग करते नक्सलियों की ओर बढ़ने लगे। स्वयं को घिरते देख नक्सली वहां से भागने लगे। जवानों पर हमले की जानकारी लगते ही पखांजूर एसडीओपी मयंक तिवारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Attack on force, Naxalites run away after getting answer


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UXebt3
via

Comments