Skip to main content

सेट के नतीजों के लिए वीडियाे कांफ्रेंसिंग से होगी मीटिंग, यूजीसी को भेजी गई चिट्ठी

राज्य पात्रता परीक्षा यानी सेट के नतीजों के लिए अब व्यापमं ने यूजीसी को चिट्ठी भेजी है। इसमें वीडियो कांफ्रेंसिंग से मीटिंग के बाद रिजल्ट जारी करने का प्रस्ताव दिया गया है। पिछले साल सितंबर में यह परीक्षा आयोजित हुई थी। 19 विषयों में पात्रता के लिए यह परीक्षा आयोजित हुई। इसमें में 43,348 परीक्षार्थी शामिल हुए।
शिक्षाविदों ने बताया कि सितंबर में परीक्षा हुई, उसके कुछ दिनों के बाद मॉडल आंसर जारी किए गए। मूल्यांकन का काम पूरा हो गया। इसके अनुसार रिजल्ट भी तैयार किए गए। यूजीसी के दिशा-निर्देश के अनुसार यह रिजल्ट जारी किया जाना है। जनवरी-फरवरी में इसके लिए तैयारियां की गई थी, लेकिन यूजीसी की टीम यहां नहीं आयी। इसके बाद काेरोना वायरस की यूजीसी की टीम यहां नहीं आयी। इनका आना अभी कुछ समय मुश्किल है। इसे देखते हुए व्यापमं ने यूजीसी को चिट्ठी भेजी है, इसमें वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मीटिंग का प्रस्ताव दिया गया है। अफसरों का कहना है कि यूजीसी से अभी जवाब नहीं अाया है। वहां से अनुमति मिलने के बाद वीडियो कांफ्रेंसिंग होगी। इसके बाद रिजल्ट भी जारी हो जाएंगे। गौरतलब है कि रिजल्ट जारी होने में देरी को लेकर परीक्षार्थियों में भी नाराजगी है। उनका कहना है कि मूल्यांकन में इस बार ज्यादा समय लगा है। सितंबर में परीक्षा हुई। इसके नतीजे पिछले साल ही यदि दिसंबर तक आ जाते हैं तब क्वालिफाई करने वाले कई परीक्षार्थी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा के लिए अप्लाई कर सकते थे। देरी होने के कारण उनका यह अवसर खत्म हो गया। सेट की पात्रता राज्य के लिए है, इसलिए देरी का नुकसान हुआ है।
छह प्रतिशत परीक्षार्थी ही करेंगे क्वालिफाई : सेट 2019, में शामिल हुए छह प्रतिशत परीक्षार्थी ही क्वालिफाई करेंगे। यूजीसी के दिशा-निर्देश के अनुसार रिजल्ट जारी किए जाएंगे। साल 2019 से पहले हुए सेट में करीब 36 हजार परीक्षार्थी थे। इसमें कुल 2144 परीक्षार्थी सेट क्वालिफाई हुए थे। इस बार भी क्वालिफाई करने वाले छात्रों की संख्या करीब तीन हजार के आस-पास रहेगी। पिछली बार सेट का कटऑफ कई विषयों 60 प्रतिशत से कम था। इस बार भी अधिकांश विषयों में कटऑफ 60 से कम और 55 प्रतिशत के आस-पास रहने की संभावना है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dzXuLx
via

Comments