जिले में मानसून पहुंच चुका है। 11 जून की रात के बाद 12 जून को दोपहर में तेज बारिश हुई। पहली बारिश में ही शहर की निकासी व्यवस्था की पोल खुल गई। सड़कों में पानी भर गया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले पांच दिनों तक कांकेर जिले में अच्छी बारिश होगी। शनिवार को जिले में 55 मिमी बारिश की संभावना है।
मानसून के आगमन के साथ ही जिलेभर में 11 जून की रात तेज गर्जना के बारिश शुरू हो गई थी। 11 जून को जिले में 21.7 मिमी बारिश हुई। 12 जून को सुबह से बदली छाई रही। दोपहर बाद 3.30 बजे शुरू हुई बारिश लगातार दो घंटे तक जारी रही। इसमें एक घंटे तो तेज बारिश हुई व एक घंटे तक रिमझिम बारिश होती रही।
बारिश से शहर की सड़कों खासकर ऊपर नीचे मार्ग, कोठारी पेट्रोल पंप, आमापारा नेशनल हाईवे, पुराने बस स्टैंड के पास पानी भर गया। सड़कों में पानी भरने से पालिका के नाली सफाई के दावे खोखले साबित हुए। गुरुवार को सुबह 8 बजे तक की जानकारी के अनुसार जिलेभर में बारिश हुई। इसमें सबसे ज्यादा नरहरपुर में 31 मिमी बारिश हुई। चारामा में 24.6 मिमी, अंतागढ़ 22.2 मिमी, कांकेर 20.2 मिमी, दुर्गूकोंदल, 20.1 मिमी, पखांजूर में 19 मिमी बारिश हुई। इस वर्ष 1 जून से लेकर अभी तक की स्थिति में जिले में 33.5 मिमी औसत बारिश हो चुकी है।
तार में पेड़ गिरने से 2 घंटे तक बिजली बंद रही : कांकेर में बारिश शुरू होने के साथ बिजली गुल हो गई। गुरुवार रात भानुप्रतापपुर और संबलपुर में बिजली तार में पेड़ गिरने से 2 घंटे तक बिजली बंद रही। अंतागढ़ में भी गुरुवार रात एक घंटे से ज्यादा समय तक बिजली बंद रही। लखनपुरी क्षेत्र में भी गुरुवार रात एक घंटे तक बिजली बंद रही।
रोग प्रभावित खेतों केबीज का चयन न करें
कांकेर कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डाॅ. बीरबल साहू ने कहा यह मानसूनी बारिश है। अगले पांच दिनों यानि 17 जून तक जिले में रोजाना बारिश होगी। किसानों को चाहिए कि बीज की सफाई तथा बीजोपचार अवश्य करें। गत वर्ष रोग प्रभावित खेतों के बीज का चयन बोआई के लिए न करें। हमेशा प्रमाणित बीजों का चयन करें। जिन खेतों में मानसून पूर्व बारिश हुई हो वहां खेतों की जोताई आवश्यक रूप से करें। मेड़ों को साफ रखें, ताकी दलहनी या पुष्पीय पौधों की फसल ली जा सके। सब्जी वर्गीय फसलों की नर्सरी जमीन के सतह से 15 या 20 सेमी ऊपर बनाएं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30E2Ott
via
Comments
Post a Comment