कांकेर के मुख्य पोस्ट ऑफिस में पिछले सप्ताह भर रोजाना लेनदेन करने, रजिस्ट्री कराने, रेल टिकट बनाने बड़ी संया में पहुंच रहे हैं। यहां सोशल डिस्टेंस का पालन कराने गोल घेरा जरूर बनाया गया है लेकिन इसका पालन यहां नहीं हो रहा है। लोग एक दूसरे से सटकर लाइन लगाए खड़े रहते हैं जिससे यहां सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं हो पा रहा है। इससे कोरोना संक्रमण का खतरा है। पोस्ट ऑफिस प्रबंधन भी इसका पालन कराने को लेकर गंभीर नहीं है।
कांकेर के मुख्य पोस्ट आफिस में लॉकडाउन शुरू होने के बाद से बहुत कम लोग पहुंच रहे थे। अब जैसे जैसे लॉकडाउन खुल रहा है यहां भीड़ उमडऩे लगी है। बचत खाता में पैसा जमा कराने रोजाना 100 से ज्यादा लोग पहुंच रहे हंै। रजिस्ट्री कराने 50-60 लोग पहुंच रहे हैं। इसके अलावा आरक्षित रेल टिकटों की बुकिंग भी यहीं होती है जिसे कराने बड़ी संख्या में रोजाना लोग पहुंच रहे हंै। कार्यालय के बाहर बैठकर इंतजार करने की भी कोई व्यवस्था नहीं होने से सभी अंदर चले जाते हैं। कई लोग तो बिना मास्क लगाकर भी पहुंच रहे हंै। पोस्ट आफिस प्रबंधन द्व्रारा अंदर गोल घेरा जरूर बनाया जा रहा है लेकिन इसका पालन नहीं हो पा रहा है।पोस्ट मास्टर कमल साहू ने कहा कि पोस्ट ऑफिस में एक सप्ताह से भी लोग पहुंच रहे हंै। पोस्ट ऑफिस के अंदर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने ध्यान दिया जा रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ffuJUJ
via
Comments
Post a Comment