Skip to main content

अनुमति मिलने के बाद भी नहीं लगेगा साप्ताहिक बाजार

कलेक्टर ने नियमों में बदलाव करते हुए रविवार से गादीरास बाजार को लगाने की अनुमति दे दी है। वहीं दूसरी तरफ कोरोना के गंभीर होते मामले को देखते हुए गादीरास ग्राम सरपंच, ग्रामीण और गांव के व्यापारियों ने साप्ताहिक बाजार नहीं लगाने का निर्णय लिया है।
सरपंच ने ग्रामीणों को बताया कि बाजार अभी लगाना ठीक नहीं है क्योंकि बाजार लगने से दूसरे राज्य से भी व्यापारी आयेंगे। सीमावर्ती राज्य ओडिशा में 21 कोरोना मरीज सामने आये हैं बाजार लगा तो निश्चित ही दूसरे राज्य से भी व्यापारी बाजार करने आयेंगे। इससे संक्रमण का खतरा होने का ज्यादा डर रहेगा। इसलिए कुछ सप्ताह तक बाजार नहीं लगाने का निर्णय ग्राम पंचायत और गांव के ग्रामीणों ने लिया है। ग्राम पटेल ने कहा बाजार नहीं लगने देना बहुत जरूरी था, क्योंकि गादीरास बाजार में ओडिसा से भी सब्जी व्यापारी आते हैं और उड़ीसा के मलकानगिरि में कोरोना के कई मरीज पाये गये हैं इस बीमारी से लोगों को बचाना है तो सभी गांव के लोगों को एकजुट होना होगा जागरूकता बहुत जरूरी है।
गल्ला व्यापारियों ने भी इस फैसले का समर्थन किया है। इस दौरान गोविंद सिंह, जोगेंद्र सिंह, राजेन्द्र सिंह, लच्छीराम नायक, मुकेश पटेल, हिंगा ओयामी, हड़मा, सुखदेव, प्रकाश पोटला, रवि पेद्दी, ओम प्रकाश वैश्य, बबलू सिंह सहित बड़ी सख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gZ46VP
via

Comments