कोरोना के पॉजिटिव मरीजाें का इलाज अब महासमुंद जिला मुख्यालय में ही होने लगा है। बुधवार को जिले के कोविड केयर सेंटर में कोविड-19 का इलाज शुरू किया गया। पहले दिन बसना ब्लॉक के दो कोरोना संक्रमित मरीजाें को इलाज के लिए यहां लाया गया। इन्हें सेंटर के जोंक नदी कक्ष में भर्ती किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बुधवार सुबह 11 बजे 108 एंबुलेंस के जरिए इन दोनों पॉजिटिव मरीज को कोविड केयर सेंटर लाया गया। यहां पहले से ही कोविड केयर सेंटर की रिसीविंग टीम मौजूद थी।
108 एम्बुलेंस में सवार कोरोना पॉजिटिव मरीज जैसे ही कोविड केयर सेंटर पहुंचे, चिकित्सकों और प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों ने पहले उन्हें सैनिटाइज्ड किया और पंजीयन की औपचारिकताएं पूरी कर भर्ती वार्ड क्रमांक ‘जोंक नदी’ की ओर ले गए। संक्रमित मरीजों के वहां पहुंचते ही उन्हंे विशेष किट देकर साबुन, तेल, कंघी, वस्त्र, मास्क एवं सैनिटाइजर उपलब्ध कराया गया। ज्ञात हो कि मंगलवार को बसना विकासखंड में कोरोना के कुल 5 पॉजिटिव केस सामने आए थे। इनमें से दो महिलाएं गर्भवती हैं और एक 53 वर्षीय
पुरुष है, जिसे पहले से ही मधुमेह की बीमारी है इसलिए इन तीनों को इलाज के लिए एम्स रायपुर भेजा गया। वहीं दो लोगों को जिले के कोविड केयर सेंटर में इलाज के लिए भर्ती किया गया है।
माइक से कभी भी कर सकते हैं संपर्क
कोविड केयर सेंटर में रखे गए 2 मरीजाें को यहां उपलब्ध व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें दवा देकर उसके सेवन के तरीके बताए गए। उन्हें बताया गया कि वे टू-वे माइकिंग सिस्टम से किसी भी समय चिकित्सकीय दल से संपर्क कर सकते हैं। यहां मौजूद चिकित्सकीय दल ने मरीजाें को डेली रुटीन की जानकारी दी। साथ ही चिकित्सकों द्वारा नियमित रूप से की जाने वाली स्वास्थ्य जांच, नाश्ता, भोजन एवं स्नान व दवा सेवन की समय-सारणी एवं नियमावली के पालन सहित समन्वय बनाने की अपील की। मरीजों से कहा गया कि वे अन्य वार्डों में न जाएं और न ही केयर सेंटर से बाहर निकलें।
बाहरी व अन्य मरीजों का प्रवेश वर्जित
कोविड केयर सेंटर में अब बाहरी व्यक्तियों या अन्य मरीजों का प्रवेश पूर्णतः वर्जित कर दिया गया है। चिकित्सकीय एवं प्रबंधकीय सेवा प्रदान करने के लिए दो अलग-अलग टीमें लगाई है। कोविड केयर सेंटर के भर्ती वार्ड में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी समेती खड़िया, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक महिला कार्यकर्ता धनेश्वरी साहू, वार्ड ब्वाय सुनील कुमार ठाकुर एवं सफाई कर्मचारी संतोष साहू मरीजों की देखभाल में जुटे हैं। वहीं दूसरी ओर केयर सेंटर के सतत् निगरानी एवं नियंत्रण कक्ष में स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2BBrita
via
Comments
Post a Comment