कोंटा से लगे आंध्रप्रदेश के ईस्ट गोदावरी जिले के चिंतुर मंडल के ग्राम वेंक्टरामपुरम में बनाई जा रही पुलिया के काम को बंद करने नक्सलियों ने 6 जून की दोपहर 8 वाहनों को आग लगा दी। ठेकेदार ने निर्माण नहीं करने का निर्णय लिया। जिसके बाद सोमवार को ग्राम पंचायत तुमम्ला के आदिवासी नक्सलियों के खिलाफ एकजुट हुए। सैकड़ों आदिवासी बच्चों को लेकर तुमम्ला में जुटे और नक्सलियों के खिलाफ नारे के साथ बैनर व पोस्टर लेकर सड़क पर उतरे। वहीं नक्सलियों से विकास विरोधी न होकर पुलिया निर्माण के काम को नहीं रोकने कहा।
ग्रामीणों ने कहा- पुल बनना जरूरी
ग्रामीणों का कहना है कि ये पुल बनाना बहुत जरूरी है। क्योंकि बारिश में चंद्रवंका नाला पूरी तरह भर जाता है। ऐसे में गांव का संपर्क टूट जाता है। स्वास्थ्य व अन्य कामों के लिए हम तरस जाते हैं। इसलिए सैकड़ों ग्रामीण वाहनों के जरिए चिंतुर मुख्यालय पहुंचे और आईटीडीआई के प्रोजेक्ट ऑफिसर को ज्ञापन सौंपकर पुल निर्माण जारी रखने कहा। सैकड़ों ग्रामीणों द्वारा गांव में विकास के लिए इस तरह सड़कों पर उतरता देख चिंतुर के युवाओं ने भी साथ दिया और रैली में शामिल होकर नारे लगाए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3f4WoYm
via
Comments
Post a Comment