भारत-चीन सीमा पर 20 जवानों की शहादत को लेकर भाजपा और कांग्रेस नेताओं के बीच जुबानी जंग जारी है। कांग्रेस ने जहां प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री से जवाब मांगा है वहीं भाजपा ने कांग्रेस पर राजनीति करने का आरोप लगाया है।
रक्षामंत्रीबताएं सैनिकों को निहत्थे क्यों भेजा: त्रिवेदी
वहीं कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी ने कहा कि चीनी सैनिकों ने जिस निर्दयता और निमर्मतापूर्वक तरीके से हमारे वीर जवानों को चीन द्वारा शहीद किया गया। 130 करोड़ देशवासियों का मन यह सोचकर कांप उठता है। यह बर्बरता क्रूरता और चीनी हिंसा सबसे अधिक गुस्सा दिलाने वाली, नामंजूर व तकलीफदेह बात है। उन्होंने कहा कि क्या प्रधानमंत्री व रक्षामंत्री देश को जवाब देंगे कि भारतीय 10 सैनिको को मुंहबंदी बनाने और चीन द्वारा छोड़े जाने की खबरों में कितनी सत्यता है। देश जानना चाहता है कि हमारे जांबाज सैन्य अधिकारी व सैनिकों को निहत्थे क्यों भेजा गया था? किस हुक्मरान ने हमारे सैन्य अधिकारी व सैनिकों को यह आदेश दिया?
कांग्रेसी राजनीतिक दरिद्रता का परिचय दे रहे : उपासने
भाजपा प्रवक्ता सच्चिदानंद उपासने ने कहा कि जिस पार्टी के पूर्ववर्ती शासकों ने हमेशा चीन के सामने घुटने टेकने और भारतीय भू-भाग पर चीनी कब्ज़े की ख़बरों पर लीपीपोती करने की लाचारी दिखाई हो, उसके नेताओं की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर की जा रहीं टिप्पणियां एक बार फिर भारतीय सेना के पराक्रम और भारतीय नेतृत्व के प्रति उनकी राजनीतिक दुर्भावना की परिचय ही दे रही हैं। उपासने ने कहा कि सर्जिकल और एयर स्ट्राइक के सबूत मांगने वाले और प्रधानमंत्री को चुनाव में हराने के लिए पाकिस्तान से सहायता और समर्थन मांगने वाले लोग आज फिर अपनी राजनीतिक सोच की दरिद्रता का प्रदर्शन कर रहे हैं, जो निंदनीय है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37Og94i
via
Comments
Post a Comment